हिसार में महिला मर्डर-लूट केस में ADGP से गुहार: गंगवा गांव के ग्रामीण बोले- पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं; 5-6 लोगों का हाथ

69
Quiz banner
Advertisement

 

हरियाणा के हिसार के नजदीक गंगवा गांव में 6 मार्च को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी। मृतक महिला के परिजन व ग्रामीण बुधवार को निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ADGP श्रीकांत जाधव से मिले। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक नशेड़ी युवक को गिरफ्तार किया था। लेकिन मृतका के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नही है। ADGP श्रीकांत जाधव ने कार्रवाई के लिए 2-3 दिन का समय मांगा है।

लिवरपूल बनाम रियल मैड्रिड हाइलाइट्स: बेंजेमा के लक्ष्य ने आरएमए को अगले दौर में जाने में मदद की, कुल मिलाकर 6-2 से जीत हासिल की, एलआईवी का सफाया

मृतक के पति संतलाल ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत में 5-6 व्यक्तियों का हाथ है। अकेला नशेड़ी किस्म का युवक उसकी पत्नी को गहने लूटने के लिए नही मार सकता है। हिसार आईजी से मुलाकात की है। आईजी श्रीकांत जाधव ने आश्वासन दिया है कि 2-3 दिन में उचित कार्यवाही की जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि 50 वर्षीय महिला राममूर्ति की मौत के बाद पुलिस कार्यवाही से परिजनों के साथ साथ ग्रामीण भी संतुष्ट नही है। महिला की मौत योजना बंद तरीके से की गई है। वारदात से पहले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटे गए थे।

यह मामला

राजगढ़ रोड स्थित गंगवा गांव में 6 मार्च को तड़के करीब 4 बजे 50 वर्षीय महिला राममूर्ति की हत्या कर दी गई। इस दाैरान मृतका के गले से सोने की तबीजी, कानों के टोपस और चांदी की पाजेब लूटकर फरार हाे गए। वारदात का सुबह करीब 5 बजे पता चला, जब मृतका के पति संतलाल ने नाश्ता मांगा। शव घर के बाहर शौचालय के आगे पड़ा मिला था। हाथ, मुंह व गले पर चोट के निशान थे।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement