हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड: सेब से लदी 2 गाड़ियां दबी; ड्राइवरों ने भागकर बचाई जान, नेशनल हाईवे बंद

37
App Install Banner
Advertisement

 

किन्नौर जिले के न्यूगलसरी में हुआ लैंडस्लाइड।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के न्यूगलसरी में दोपहर के वक्त दोबारा भारी लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में सेब से लदी दो गाड़ियां आ गईं। इससे लाखों रुपए का सेब बर्बाद हो गया और गाड़ियां भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हआ।

UP-MP, झारखंड, बिहार समेत 19 राज्यों में आज तेज बारिश: मानसूनी ब्रेक हटते ही लौटा बारिश का दौर; अगस्त में 36% कम पानी बरसा था

सूचना के अनुसार, बीती रात डेढ़ बजे के करीब भी न्यूगलसरी में पहाड़ी से चट्टानें गिरने के बाद शिमला किन्नौर एनएच-5 बाधित हो गया था। सुबह के वक्त सड़क को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया था, लेकिन दोपहर के बाद यहां फिर से भारी लैंडस्लाइड हुआ। मौके पर बार-बार पहाड़ी से पत्थर व चट्टानें गिर रही हैं। इससे न्यूगलसरी में खतरा बना हुआ है।

किन्नौर के न्यूगलसरी में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त ट्रक व पिकअप

किन्नौर के न्यूगलसरी में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त ट्रक व पिकअप

जान बचाकर भागे चालक
बताया जा रहा है कि पहाड़ी से पत्थर गिरते देख ट्रक और पिकअप चालक जान बचाकर मौके से भागे। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर मौके पर अभी भी खतरा बना हुआ है।

मानसून में बार-बार होता रहा लैंडस्लाइड
इस मानसून में रामपुर से किन्नौर के बीच जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिली। झाखड़ी में तो कई दिन तक नेशनल हाईवे भी बंद रहा। अब न्यूगलसरी में पहाड़ी धंसने से यह हादसा हुआ है। इसके बाद हाईवे पर दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

पिल्लूखेड़ा कन्या गुरुकुल में विवाद का मामला छात्राओं ने की किसी महिला प्रिंसिपल की नियुक्ति की मांग

मलबा व चट्टानें हटाने में जुटा प्रशासन
ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग बीती रात से ही जाम में फंसे हुए हैं। मौके पर प्रशासन जेसीबी से मलबा और पहाड़ी से गिरी हुई चट्‌टानों को हटाने में जुटा हुआ है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement