Advertisement
एस• के • मित्तल
सफीदों, हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल आहलूवालिया ने कहा कि ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान को भाजपा संगठन लगातार कामयाब बनाने में लगा हुआ है। विपक्ष से भी यही आशा है राष्ट्र के गौरव के लिए इस अभियान में सहयोग करें। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम की घोषणा की है। इधर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी सभी से तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की है।
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में जनता में उत्साह है और भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जा चुके है। आहलुवालिया ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। इस तरह के कार्यक्रम के जरिए लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत होता है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए भाजपा संगठन भरसक प्रयास कर रहा है।
इसके लिए पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर पर कमेटियां बनाई हैं। इतना ही नहीं, जिला और मंडल स्तर पर बनाई गई कमेटियां इस अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। हर बूथ के 50 घरों तक तिरंगा पहुंचाने का यह कमेटियां कार्य करेंगी। हमारा संगठन हरियाणा के 10 लाख परिवारों तक तिरंगा पहुंचाने का काम करेगा। हर जिले में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। करनाल जिले की कार्यशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं मौजूद रहेंगे। सफीदों में भी तिरंगा अभियान को पूरे जोश से मनाया जाएगा इसके लिए संबंधित ड्यूटी लगाई जा चुकी है तथा वे खुद भी लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान समिति भी जी जान से जुटी हुई है।
Advertisement