करनाल में बारिश से गिरी छत: एक की मौत 3 घायल; 2 बच्चे PGI रेफर; 3 बच्चों से छिना पिता का साया

हरियाणा के करनाल के गांव अलीपुर खालसा में बारिश का कहर देखने को मिला है। घर में सो रहे परिवार पर छत गिर गई, जिसके मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो बच्चों सहित परिवार के तीन लोग घायल हो गए। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।।

जींद में 50 हजार के साथ 3 गिरफ्तार: SC/ST एक्ट में दर्ज केस को रफा दफा करने के लिए ली थी रिश्वत

रात को ढाई बजे हुआ हादसा

जान में राजबीर की मौके पर ही मौत हो गई।कारी के अनुसार मृतक राजबीर (38), मृतक की मां सोना देवी (69), एक चार वर्षीय बेटा व सात वर्षीय दूसरा बेटा रोज की तरह बुधवार को रात को भी अपने घर में सोए हुए थे। वीरवार अल सुबह करीब ढाई बजे अचानक ही कमरे की छत गिर गई, जिसके मलबे में ये सभी दब गए। इस हादसे

छत गिरने के बाद मकान का दृश्य।

स्ट्रीट वेंडर्स अपने व्यवसायिक स्थल पर ही लगाएं वितरित किए गए परिचय बोर्ड : जिला नगरायुक्त सुरेन्द्र कुमार

हुआ धमका तो जागे लोग

रात को जब आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो वह घर से बाहर आए तो देखा की कमरे की छत गिर गई है। आवाज सुने के बाद लोग घर की ओर दौड़े तो बचाव कार्य शुरू किया गया। आनन-फानन में कड़ी मशक्कत कर सभी को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक राजबीर की मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य सभी बुरी तरह से घायल थे।

बच्चों को किया पीजीआई रेफर

जानकारी के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पूरा गांव मौके पर जुट गया तो वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची।

सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीण।

सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीण।

बरसात से गिरी छत

अनुमान लगाया जा रहा है कि कई दिन से हो रही बरसात से जा रहा है कि लगातार हुई बारिश के चलते ही छत गिरी है। परिवार का राजबीर ही इकलौता सहारा था। घर की छत गिरने से परिवार के समक्ष अब रहने का भी संकट खड़ा हो गया है। घर का सामान भी मलबे में दब गया, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान भी हुआ है। अब उसकी मौत के बाद परिवार के समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

 

खबरें और भी हैं…

.भारत सरकार ने डेटा संरक्षण विधेयक वापस लिया: जानिए गोपनीयता विशेषज्ञ इस निर्णय के बारे में क्या सोचते हैं

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *