अभियान को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठकहर घर तिरंगा

अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारी रूपरेखा बनाकर करें कार्य
गांव एवं उपमंडल स्तर पर निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं: सत्यवान मान

एस• के • मित्तल 
सफीदों,        आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए 2 से 15 अगस्त तक उपमण्डल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम सत्यवान मान ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए  विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस अभियान की रूपरेखा बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत 15 अगस्त तक अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूल, कालेजों, तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज की मूल भावना पर आधारित सेमिनार, कार्यशाला, भाषण व कविता प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। तिरंगा के साथ ही वन विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि विकास एवं पंचायत विभाग, स्थानीय शहरी, खेल विभाग और पुलिस विभाग द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। गांव स्तर एवं उपमंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ऐतिहासिक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार से शिक्षा विभाग द्वारा प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों को तिरंगा लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों को भी तिरंगा अभियान की जानकारी दी जाएगी। 15 अगस्त को हर स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी प्रकार से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 से 13 अगस्त तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तिरंगा से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर व सभी अमृत सरोवरों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *