हरियाणा सिलेंडर हादसे की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग: रोहतक में फटा गैंस सिलेंडर; एक परिवार के 5 बच्चे जख्मी होने पर उड़ाई गई खिल्ली

93
Advertisement

 

हरियाणा में रोहतक की एकता कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने के मामले पर लोगों द्वारा जमकर ट्रोलिंग की जा रही है। इस हादसे में घायल 5 बच्चों को एक ही दंपति का बताते हुए एक खबर वायरल हो गई। जिसके बाद लोगों ने ट्रोलिंग करते हुए अलग-अलग कमेंट करने शुरू कर दिए। किसी ने इस मामले को विशेष धर्म से जोड़ा तो किसी ने शांतिप्रिय धर्म से। लोग जमकर ट्वीट करने लगे और जख्मियों की जमकर खिल्ली उड़ाई।

कर्मचारियों की छुट्टियों में कटौती का विरोध: संगठन ने कहा-आदेश वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन

बता दें कि रोहतक शहर की एकता कॉलोनी में बुधवार सुबह एक मकान में गैस गीजर से जुड़ा हुआ सिलेंडर फट गया। हादसा इतना भयानक था कि मकान की दीवार व छत तक उड़ गई। इस हादसे में 2 छोटे बच्चों समेत 7 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मकान

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मकान

सच्चाई यह: हादसे में घायल 7 लोग एक नहीं 2 परिवारों के
इस हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक परिवार के 4 लोग शामिल हैं और 3 उनके पड़ोसी। जिनकी पहचान एकता कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय विशाल, उसकी पत्नी 30 वर्षीय शिल्पा, बेटा 8 वर्षीय रेहान व 1 वर्षीय रियान के रूप में हुई है। वहीं, पड़ोसी 16 वर्षीय प्रीति, 20 वर्षीय उपासना व 18 वर्षीय पार्थिव को भी चोटें आई।

जींद के खटकड़ में नेशनल हाइवे जाम: रोडवेज बसें न रोकने पर छात्रों का गुस्सा फूटा; बोले-बाइपास से जाते हैं ड्राइवर

अस्पताल में भर्ती घायल विशाल।

अस्पताल में भर्ती घायल विशाल।

हरियाणा में बाजरा का भाव 1950 रुपए: कृषि मंत्री दलाल बोले- किसानों को बिना कागजी कार्रवाई मिलेंगे 450 रुपए प्रति क्विंटल

रोहतक में गैस सिलेंडर फटा:मकान की दीवार-छत उड़ी; 2 बच्चों समेत 7 घायल; एक किमी तक सुनी गई धमाके की आवाज

हरियाणा के रोहतक शहर की एकता कॉलोनी में बुधवार सुबह एक मकान में सिलेंडर फट गया। इससे दीवार व छत उड़ गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 7 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है। सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी

.

.

Advertisement