सफीदों की महिला से पानीपत में दुष्कर्म: सोनीपत का युवक होटल में ले गया; जरूरी कागजात चुराए, जीरो FIR दर्ज

178
Advertisement

 

हरियाणा के जींद के सफीदों उपमंडल क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म किए जाने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को पानीपत के एक होटल में लेकर गया था। इस वजह से सफीदों पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए पानीपत पुलिस को भेजा है।

5जी स्पेक्ट्रम की बिक्री 5वें दिन 1.50 लाख करोड़ रुपये के करीब; आज फिर से शुरू करने के लिए बोली लगाना

सदर थाना सफीदों क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गन्नौर निवासी मिलन के साथ उसकी जान-पहचान थी। मिलन ने उसे मिलने की बात कहते हुए पानीपत के एक होटल में बुलाया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मिलन ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके अलावा उसके जरूरी कागजात भी चोरी कर लिए।

बाद में मिलन वीडियो को वायरल करने का भय दिखाते हुए उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मिलन के खिलाफ दुष्कर्म, चोरी, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत पुलिस को भेज दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.संयुक्त किसान मोर्चा नहीं करेगा चक्का जाम: टोल फ्री करके 2 बजे तक धरना देंगे किसान; PM नरेंद्र मोदी का फूंकेंगे पुतला

.

Advertisement