Advertisement
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत अन्य लंबित मांगें पूरी न होने से खफा किसान आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सड़कों पर उतरेंगे। मोर्चे से जुड़े किसानों ने हरियाली तीज त्योहार के चलते चक्का जाम का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है।
सुबह 11 बजे से कराएंगे टोल फ्री
शहीद भगत सिंह भारतीय किसान यूनियन व मान ग्रुप आज सुबह शंभु बॉर्डर पर धरना देंगे। यहां किसान सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक टोल फ्री करेंगे। प्रधानमंत्री का पुतला फूंकेंगे।
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान किया था। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने इससे दूरी बनाई हुई है।
खबरें और भी हैं…
Advertisement