रोहतक में एक बच्ची की मां भागी: 6 साल पहले हुई थी शादी, एक लाख कैश व गहने लेकर भाग, बेटी लेकर गई साथ

82
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के रोहतक से उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक बच्ची की मां घर से भाग गई। वह एक लाख रुपए कैश, गहने व करीब साढ़े 4 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गई। जिसकी करीब 6 साल पहले शादी हुई थी और घर से भागने से एक दिन पहले मायके से ही ससुराल आई थी। अपने स्तर पर तलाश के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

ट्विटर का कहना है कि पिछले छह महीनों की तुलना में 2022 की पहली छमाही में अधिक सामग्री हटाई गई

रोहतक निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 2017 में शादी हुई थी। उसने उत्तर प्रदेश के जिला बाड़ोत निवासी करीब 27 वर्षीय महिला के साथ शादी की थी। शादी के बाद उनके यहां एक बेटी हुई। जिसकी उम्र अब करीब साढ़े 4 साल है। उसकी पत्नी को अपने मायके किसी काम से जाना था।

बेटी संग घर से भागी
उसकी पत्नी अपनी सास के साथ मायके मिलने के लिए चली गई। वहां से दोनों सास-बहु मिलने के बाद वापस घर पर आ गई। इसके बाद उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। महिला अपने साथ करीब साढ़े 4 साल की बेटी को भी ले गई। इसका पता लगने के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर तलाश की और रिश्तेदारियों में पूछताछ की। लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा।

स्नैपचैट के पास अच्छा समय नहीं है क्योंकि मेरे एआई चैटबॉट को यूजर्स से बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है

एक लाख नकद व आभूषण ले गई महिला
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे हुए एक लाख रुपए नकद व खुद के आभूषण भी ले गई। इसके बाद महिला को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके महिला की तलाश आरंभ कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.
अब हिमोफिलिया रोग को लेकर घबराने की जरूरत नहीं : डा. मंजू कादियान नागरिक अस्पताल में हिमोफिलिया दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

.

Advertisement