मणिपुर में 36 लोग हिरासत में, इनमें कुछ म्यांमार के: पुलिस अफसर की हत्या का आरोप; एक दिन पहले कमांडो टीम पर हमला हुआ था

 

पुलिस ने बताया कि कमांडो टीम पर टेंग्नौपाल जिले से 10 किमी पहले हमला हुआ।

मणिपुर पुलिस ने बुधवार को 36 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसमें से कुछ लोग म्यांमार के है। इन पर एक दिन पहले टेंग्नौपाल जिले के मोरेह इलाके में पुलिस अफसर की हत्या और पुलिस कमांडो टीम पर हमला करने का आरोप है।

राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी करेंं अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन: प्रवीन मित्तल मांग को लेकर प्रदेश के सीएम को लिखित में भेजा मांग पत्र

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने 44 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 32 म्यांमार के नागरिक हैं। इन सभी लोगों से हमले को लेकर पूछताछ की जा रही है। मोरेह शहर को घेर लिया गया है। नाकाबंदी कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस कमांडो टीम पर फायरिंग में 3 जवान घायल हुए थे

मणिपुर में घायल हुए जवानों को असम राइफल की टीम तुरंत अस्पताल ले गई थी।

मणिपुर में घायल हुए जवानों को असम राइफल की टीम तुरंत अस्पताल ले गई थी।

मणिपुर में 31 अक्टूबर को पुलिस कमांडो की टीम पर फायरिंग हुई थी। इसमें 3 जवान घायल हुए थे, जिसमें 2 की हालत गंभीर है। टीम पर हमला उस वक्त हुआ था, जब वो SDOP चिंगथाम आनंद कुमार की हत्या वाले एरिया में तैनाती के लिए जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमांडो टीम पर टेंग्नौपाल जिले से 10 किमी पहले हमला हुआ था। वो मोरेह इलाके में बॉर्डर के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए जा रहे थे। हालांकि उन पर हमला किसने किया, इसकी अभी जानकारी नहीं है। सभी घायल जवानों को असम राइफल की टीम ने अस्पताल पहुंचा दिया था।

राष्ट्रपति ने सेना के मेजर को सेवा से बर्खास्त किया: सेंसेटिव जानकारी शेयर करने का आरोप, कई अन्य अधिकारी भी जांच के घेरे में

पुलिस का आरोप- कुकी मिलिटेंट ने SDOP पर फायरिंग की
मोरेह के बॉर्डर एरिया में हुई फायरिंग को लेकर पुलिस ने बताया कि SDOP बॉर्डर टाउन में एक स्कूल में हेलिपैड के लिए जमीन की सफाई का काम देखने गए थे। उनके साथ स्टेट फोर्स और बीएसएफ के जवान भी थे। इसी दौरान कुकी मिलिटेंट ने उन पर स्नाइपर से हमला किया। SDOP को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

दरअसल, कई हफ्तों से मोरेह के कुछ सिविल सोसाइटी संगठन सुरक्षाबलों को बॉर्डर टाउन इलाके से हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद ऐसी घटना सामने आई है। इस बीच, जुमे को सार्वजनिक छुट्‌टी (पब्लिक हॉलिडे) घोषित करने वाले जॉइंट स्टूडेंट्स बॉडी के मेंबर्स पर एफआईआर दर्ज की गई है।

राज्य सरकार ने आनंद के परिजन को 50 लाख की सहायता राशि दी है। साथ ही मोरेह और आसपास के इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

मणिपुर में हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार छापेमारी कर रहे हैं। इस दौरान कई गिरफ्तारियां की गई हैं और हथियारों की जब्ती भी की जा रही है।

मणिपुर में हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार छापेमारी कर रहे हैं। इस दौरान कई गिरफ्तारियां की गई हैं और हथियारों की जब्ती भी की जा रही है।

सुरक्षा बलों ने इलाके से हथियार जब्त किए
सुरक्षा बलों ने सोमवार 30 अक्टूबर को इंफाल-ईस्ट और चुराचांदपुर में छापेमारी कर हथियार और विस्फोटक जब्त किए। सुरक्षा बलों को इलाके से 14 हथियार, 41 हैंड ग्रेनेड, 5 खाली कारतूस और 2 हैवी मोर्टार मिले हैं। इनमें दो 9 एमएम पिस्टल भी शामिल हैं।

साथ ही, असम राइफल्स और CRPF ने मिलिटेंट्स के 6 बंकरों को भी नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने इंफाल-वेस्ट से मनी एक्सटॉर्शन केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित कांग्लेईपेक कम्युनिस्ट पार्टी का नेता है।

राष्ट्रपति ने सेना के मेजर को सेवा से बर्खास्त किया: सेंसेटिव जानकारी शेयर करने का आरोप, कई अन्य अधिकारी भी जांच के घेरे में

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में बॉर्डर एरिया से म्यांमार के 10 से ज्यादा नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर मैतेई समुदाय के खाली पड़े घरों से फर्नीचर चुराने और अवैध रूप से भारत में घुसने का आरोप है।

स्टूडेंट बॉडी ने बयान जारी कर कहा- हम सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी रखना चाहते हैं।

स्टूडेंट बॉडी ने बयान जारी कर कहा- हम सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी रखना चाहते हैं।

जुमे की छुट्टी की मांग करे रहे छात्रों पर केस
चुराचांदपुर के जॉइंट स्टूडेंट बॉडी (JBS) के मेंबर्स ने हाल ही में जुमे (शुक्रवार) को सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की थी।

26 अक्टूबर को स्टूडेंट बॉडी ने बयान में कहा था कि हम इस कठिन समय में भी अपनी रहने की जगह पर ठीक से पढ़ाई करना चाहते हैं। इसके लिए हमने एक रेजोल्यूशन अपनाया है। हम सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी रखना चाहते हैं। स्टूडेंट बॉडी ने 18 अगस्त को एक रेजोल्यूशन एडॉप्ट किया था, जिसमें सभी ऑफिसों और शिक्षण संस्धानों में छुट्टी की बात थी।

27 अक्टूबर को राज्य के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने स्टूडेंट बॉडी के इस नोटिस को अवैध करार दिया। उन्होंने कहा- इस तरह की घोषणा जानबूझकर की जा रही है। यह राज्य में अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा है। जनता इन पर भरोसा न करे।

राजीव सिंह 1997 बैच के त्रिपुरा कैडर के IPS अधिकारी हैं।

राजीव सिंह 1997 बैच के त्रिपुरा कैडर के IPS अधिकारी हैं।

मणिपुर DGP समेत 204 पुलिस अधिकारियों को मेडल
राज्य के DGP राजीव सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 2023 के लिए स्पेशल ऑपरेशन मेडल दिया जाएगा। राजीव सिंह को मणिपुर हिंसा के चलते जून 2023 में मणिपुर DGP पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले राजीव त्रिपुरा के एडिशनल DGP (लॉ एंड ऑर्डर) और CRPF के IG पद पर रह चुके हैं।

मोदी और बांग्लादेशी PM आज तीन प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे: इसमें भारत- बांग्लादेश को जोड़ने वाली दो रेल परियोजनाएं और एक मेगा पावर प्लांट शामिल

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को स्पेशल ऑपरेशन मेडल 2023 के लिए 204 पुलिस अधिकारियों के नाम की घोषणा की है।

ट्राइबल लीडर्स फोरम ने मुख्यमंत्री पर जातीय दंगे भड़काने का आरोप लगाया

24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य में अवैध अप्रवासियों को कभी नहीं अपनाएगी।

24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य में अवैध अप्रवासियों को कभी नहीं अपनाएगी।

कुकी-जो समुदाय के संगठन इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने 24 अक्टूबर को सीएम पर आरोप लगाया था कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ही राज्य में जातीय दंगे भड़का रहे हैं। उन्होंने सरकार से सवाल भी किया था कि AFSPA को केवल घाटी क्षेत्रों से क्यों हटाया गया, पहाड़ी जिलों से क्यों नहीं?

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य में अवैध अप्रवासियों को कभी नहीं अपनाएगी। राज्य में रह रहे 34 स्वदेशी समुदायों को अपने ऐतिहासिक संबंधों को बनाए रखना चाहिए।

सीएम ने आगे कहा था कि कुछ विदेशी संगठन राज्य को टारगेट करने की साजिश रच रहे हैं। हालांकि, राज्य सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही यहां के लोग खुशी से रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

RSS चीफ का दावा- मणिपुर में हो रही हिंसा सोची-समझी साजिश
RSS चीफ मोहन भागवत ने मंगलवार 24 अक्टूबर को दावा किया था कि मणिपुर में हो रही हिंसा सोची-समझी साजिश है। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय सालों से एक साथ रहते हैं। इनके बीच सांप्रदायिक आग कैसे लगी? क्या हिंसा करने वाले लोगों में सीमा पार के कट्टरपंथी भी थे?

वहां सालों से सबकी सेवा करने वाले संघ जैसे संगठन को बिना कारण इसमें घसीटा गया। मणिपुर में अशांति और अस्थिरता से विदेशी सत्ता को फायदा हो सकता है। देश में मजबूत सरकार के होते हुए भी यह हिंसा किनके बलबूते इतने दिनों से चल रही है? इससे साफ है कि यह हो नहीं रहा है, करवाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

राष्ट्रपति ने सेना के मेजर को सेवा से बर्खास्त किया: सेंसेटिव जानकारी शेयर करने का आरोप, कई अन्य अधिकारी भी जांच के घेरे में

हिंसा के चलते मणिपुर में सैकड़ों परिवारों को अपने घर छोड़कर सरकारी कैम्प में शरण लेनी पड़ी है।

हिंसा के चलते मणिपुर में सैकड़ों परिवारों को अपने घर छोड़कर सरकारी कैम्प में शरण लेनी पड़ी है।

मणिपुर के बॉर्डर एरिया में फोर्स बढ़ाई गई
मणिपुर के बॉर्डर एरिया में पिछले एक हफ्ते में पुलिस कमांडो की संख्या बढ़ा दी गई है। हालांकि इसके खिलाफ म्यांमार की सीमा से लगे मोरे शहर में आदिवासी महिलाओं के एक वर्ग ने प्रदर्शन भी किया।

आदिवासी संगठनों​​ कुकी इंपी और कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) ने 22 अक्टूबर को यह दावा किया था कि शहर में इंफाल घाटी से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इससे शांति भंग हो सकती है।

मणिपुर हिंसा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मणिपुर में युवक को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया:ITLF का दावा- यह मई की घटना; DGP बोले- अभी पता चला, जांच करा रहे

मणिपुर में रविवार को कुकी समुदाय के युवक को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) के प्रवक्ता घिन्जा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो मई का है, लेकिन ये अभी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

पहले सरकार को सपोर्ट, अब खिलाफ हुए मैतेई:कुकी एरिया में दो स्टूडेंट का मर्डर, परिवार बोला- पुलिस डरकर उन्हें ढूंढने नहीं गई

3 मई, 2023 से मणिपुर में हो रही हिंसा 5 महीने बाद नए मोड़ पर है। शुरुआत में मैतेई समुदाय CM बीरेन सिंह और सरकार का खुलकर सपोर्ट कर रहा था, अब खिलाफ है। वजह 17 साल की लड़की और 20 साल के फिजाम हेमनजीत की हत्या है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

NIA-CBI ने कहा- मणिपुर में हर गिरफ्तारी सबूतों पर आधारित:इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट ने एजेंसियों पर पक्षपात के आरोप लगाए थे

मणिपुर में हर गिरफ्तारी सबूत के आधार पर की गई है। NIA और CBI ने 2 अक्टूबर को यह बात कही। दोनों एजेंसियों ने इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी समुदाय, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ कोई पक्षपात नहीं किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

 

खबरें और भी हैं…

.

मोदी और बांग्लादेशी PM आज तीन प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे: इसमें भारत- बांग्लादेश को जोड़ने वाली दो रेल परियोजनाएं और एक मेगा पावर प्लांट शामिल
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *