बिहार से कॉल कर ऑस्ट्रेलिया में बताया: खुद को जानकार बता ठगे 13.50 लाख; चंडीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच चंडीगढ़ पुलिस ने 2 केसों को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में बिहार से आरोपी ने कॉल कर शिकायतकर्ता को उनका जानकार बताया। आरोपी ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से उनका दोस्त बोल रहा है और किसी जानकार के इलाज के नाम पर 13.50 लाख रुपए की ठगी कर ली। वहीं दूसरे केस में शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 2.44 लाख रुपए की ठगी की गई।

नेशनल हाइवे 152डी पर धड़ौली के पास हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक महिला की मौत, पौत्र घायल

13.50 लाख रुपए साइबर फ्रॉड का केस साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ही बीते 30 सितंबर को दर्ज किया गया था। इस केस में मुजफ्फरनगर, बिहार के मोहम्मद अली रहमान(26) को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में सेक्टर 40 बी के प्रफुला मोहन सिन्हा शिकायतकर्ता थे। उन्हें आरोपी ने एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल शिकायतकर्ता के किसी जानकार का नाम लेकर हॉस्पिटल में उसके इलाज के नाम पर 13,50,000 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में अकाउंट नंबर की जानकारी जुटाते हुए आरोपी की लोकेशन पता की और उसे मुजफ्फरनगर के जेल चौक के पास से गिरफ्तार किया। उसका 2 दिनों का रिमांड लिया गया है।

बठिंडा जेल में फिर मिला मोबाइल फोन: मर्डर के आरोप में बंद हरियाणा के झज्जर के बंदी ने टॉयलेट में छिपाया था

पुलिस ने बताया कि इस तरह के केसों में फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए पीड़ितों को एहसास दिलाया जाता है कि वह उन्हें जानते हैं और वह ऑस्ट्रेलिया, UK, कैनेडा जैसे देशों में रह रहे हैं। पीड़ितों को कहा जाता है कि वह बहुत मुश्किल में हैं और पैसे मांगते हैं। आरोपी खुद को पीड़ितों का रिश्तेदार, दोस्त या जानकार बताते हैं। ऐसे मामलों में पंजाब के लोगों को ज्यादा पीड़ित बनाया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

SBI कर्मी बता ठग लिया
वहीं दूसरा केस सेक्टर 39 थाने में बीते वर्ष 10 अगस्त को दर्ज हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के राजेश कुमार(21), तथा अवदेश कुमार(24) को गिरफ्तार किया गया है। सेक्टर 38 डी के परमजीत सिंह ने मामले में शिकायत दी थी। उन्होंने SBI क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था। वह कई दिनों से कार्ड एक्टिवेशन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कस्टमर केयर पर भी कॉल किया था। उन्हें एक कॉल आई और कॉलर ने खुद को SBI क्रेडिट कार्ड कर्मी बताया। उसने शिकायतकर्ता के मौजूदा HSBC कार्ड की जानकारी मांगी जो कालर को दी गई। इसमें CVV नंबर और OTP नंबर शामिल था। यह जानकारी मिलते ही कालर ने कॉल काट दी। फर्जी कर्मी ने उनके कार्ड से 48,480 रुपए तथा 98101 रुपए की 2 बार ट्रांजैक्शन कर ली।

पुलिस ने संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि रकम किसी राजेश कुमार के खाते में गई है। वहीं कॉल रिकार्ड आदि जुटाते हुए पुलिस ने उसकी लोकेशन पता की। यहां से पुलिस ने राजेश और अवदेश को गिरफ्तार किया। दोनों का 1 दिन का रिमांड लिया गया है।

 

खबरें और भी हैं…

.

सर्वसम्मति: जिले में 164 संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी फोर्स

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *