बहादुरगढ़ में मार्केटिंग मैनेजर से धोखाधड़ी: रूम पार्टनर मोबाइल लेकर भागा, क्रेडिट कार्ड से 1.17 लाख निकले

71
Quiz banner
Advertisement

 

हरियाणा में बहादुरगढ़ के रोहद स्थित एक नामी कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर के साथ धोखाधड़ी की वारदात हो गई। उनके कमरे से मोबाइल चोरी हो गया। शातिर ने मोबाइल के जरिए क्रेडिट कार्ड से एक लाख 17 हजार 682 रुपए निकाल लिए। व्यक्ति ने अपने ही साथी पर आरोप लगाया है।

हिसार में मैकेनिक ने किया महिला का रेप: स्कूटी ठीक कराने के दौरान हुई दोस्ती, जबरदस्ती लिव इन के डॉक्यूमेंट बनवाए

पुलिस को दी शिकायत में दलीप सिंह ने कहा है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फफूंद जिले का निवासी है। कुछ साल से बहादुरगढ़ के नेहरू पार्क में किराए पर रह रहा है। वह मैरिनो इंडस्ट्रीज में मैनेजर है। कमरे में उसके साथ हिसार का चंद्रपाल भी रहता था।

बीती 15 फरवरी को वह दोनों खाना खाकर सो गए थे। रात 2 बजे आंख खुली तो कमरे में चंद्रपाल नहीं था। जांच करने पर उसका मोबाइल और 5 हजार रुपए भी गायब थे। काफी इंतजार के बाद भी चंद्रपाल का कुछ अता पता नहीं लगा। कुछ समय बाद जानकारी मिली कि क्रेडिट कार्ड से एक लाख 17 हजार 682 रुपए की ट्रांजेक्शन हुई है। इस वारदात को चंद्रपाल ने ही अंजाम दिया है। वहीं शहर थाना पुलिस ने दलीप की शिकायत पर चंद्रपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या बैडमिंटन कभी टेनिस ‘प्रो’ की तरह जा सकता है?

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement