फरीदाबाद में कुत्तिया के साथ रेप: कंपनी के बाहर घूम रही थी, आरोपी पकड़कर अंदर ले गया, महिला ने देखा तो भागा

141
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के फरीदाबाद में हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पर्वतीय कॉलोनी में कंपनी के बाहर घूम रही फीमेल डॉग को पकड़ कर अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को एक महिला ने देख लिया। कंपनी का गेट खटखटाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आज हिसार: जनता दरबार में सुनेंगे समस्याएं; 400 से ज्यादा शिकायतें पहुंची

फीमेल डॉग महिला के पास आ गई। उसके प्राइवेट पार्ट से खून टपक रहा था। महिला ने अपने पति को सूचना दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने आरोपी को वारदात करते देखा
मिली जानकारी के अनुसार, नगला इंक्लेव पार्ट-1 निवासी एक घरेलू महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह जानवरों को सुबह-शाम खाना खिलाती है। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वह जानवरों को खाना खिलाने के लिए तलाश कर रही थी।

यमुनानगर में SHO का ड्राइवर रिश्वत लेता पकड़ा: अवैध खनन में पकड़ी JCB छोड़ने के लिए मांगे 10500; हर महीने ले रहा था 5 हजार

तभी तुषार पोलीमार वर्क्स में काम करने वाला सर्वेश नामक व्यक्ति एक सैंडी नामक 4 महीने की फीमेल डॉग को कंपनी के अंदर ले गया। इस पर महिला कंपनी के गेट पर गई। गेट को खटखटाया और देखा तो सर्वेश इस फीमेल डॉग के साथ गलत काम कर रहा था।

महिला को देखकर भागा आरोपी
महिला को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। सैंडी दौड़ कर महिला के पास आ गई। उसके प्राइवेट पार्ट से खून टपक रहा था। महिला ने पति को फोन किया। मौके पर पहुंचे पति ने 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement