नारनौल में खेतों में नहीं थम रही चोरी: पटीकरा में कोठे का ताला तोड़ चुराया सामान; नोजल चोरी की बढ़ी घटनाएं

45
Quiz banner
Advertisement

 

खेत में बने इस कोठे में हुई चोरी।

हरियाणा में नारनौल के साथ लगते गांव पटीकरा में खेतों में बने एक कुएं के पास बने कमरे से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक्सक्लूसिव यूके ज़ोन, ‘स्टार्टअप हॉस्टल’, इंसेंटिव: महाराष्ट्र ने एलटीडब्ल्यू 2023 में ब्रिटिश टेक कंपनियों के लिए रेड कार्पेट बिछाया – News18

पुलिस को दी शिकायत में गांव पटीकरा के जगजीत सिंह ने बताया कि उसने अपने कुएं पर एक कमरा बनाया हुआ है। गत दिवस वह कुएं पर गया तो उसने देखा कि कुएं के पास बने कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसने जब कमरे के अंदर देखा तो पाया कि कमरे के अंदर रखा सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था।

ये सामान हुआ चोरी

उसने जब चेक किया तो पाया कि कमरे के अंदर रखा एक गैस सिलेंडर, 15 प्याज के कट्टे, फव्वारा सेट के 10 नोजल के अलावा एक आरी व अन्य छोटा-मोटा सामान चोर चुरा ले गए थे। इस बारे में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेतों में चोरी की घटनाएं

जिला महेंद्रगढ़ के खेतों में किसानों के सामानों की चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। मंडी अटेली क्षेत्र के अनेक गांव में नोजल चोरी होने व किसानों का अन्य सामान चोरी होने की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.रोहतक में बिजली निगम के खिलाफ पंचायत: फरमान : सरपंच व पंच के साथ छापेमारी करने घुसे घर में, अन्यथा जो होगा उसके जिम्मेदार खुद होंगे

.

Advertisement