नारनौल घने कोहरे के आगोश में: शीत लहर से छूटी कंपकंपी; जनजीवन प्रभावित, अब 2 दिन तक ऐसे ही रहेंगे हालात

58
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के नारनौल में मंगलवार को एक बार फिर से घना कोहरा छाया। इसके चलते विजिबिलिटी बहुत कम रही। सुबह 10 बजे तक कोहरा नहीं छटा था। वहीं कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी चली। जिसके चलते जनवरी के अंतिम दिन भी लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

अंबाला CWC ने सौंपी नेपाली किशोरी: दिल्ली-कालका एक्सप्रेस से किया था रेस्क्यू; बहला-फुसलाकर लाया था कथित चाचा

क्षेत्र में 2-3 दिन बादल छाए रहने और बारिश के बाद एक बार फिर से क्षेत्र में कोहरा पड़ने लगा है। मंगलवार को सुबह 6 बजे के बाद कोहरा पड़ना स्टार्ट हुआ। कोहरे के साथ-साथ तेज शीत लहर भी चली। जिसके कारण जनजीवन काफी प्रभावित रहा। कोहरे का असर गांव के साथ-साथ शहर में भी देखा गया।

नारनौल के बाजार में सुबह 10 बजे तक बंद रही अधिकांश दुकानें।

नारनौल के बाजार में सुबह 10 बजे तक बंद रही अधिकांश दुकानें।

शहर में सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण सुबह देर तक बाजार सुनसान रहे तथा लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी दो-तीन दिन इसी प्रकार से कोहरा पड़ने की संभावना है।

दिन हो रहे ठंडे

जिला महेंद्रगढ़ में हुई बरसात के बाद बेशक रात के तापमान में 2 दिनों से सुधार देखा जा रहा हो, लेकिन दिन में अभी भी कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। जिसके कारण लोग परेशान हैं। सोमवार व मंगलवार को 2 दिन तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल घने कोहरे के आगोश में: शीत लहर से छूटी कंपकंपी; जनजीवन प्रभावित, अब 2 दिन तक ऐसे ही रहेंगे हालात

इससे रात के समय लोगों ने राहत की सांस अवश्य ली है, लेकिन दिन के समय अभी भी शीतलहर चल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19. 2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

 

खबरें और भी हैं…

.
महेंद्रगढ़ में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब: सूचना के बाद एक घर पर की थी रेड; पेटी गिराकर भाग गया तस्कर

.

Advertisement