दाऊद का 15 हजार का प्लॉट 2 करोड़ में नीलाम: चार प्रॉपर्टी नीलाम होनी थीं, दो को कोई खरीदार नहीं मिला

 

दाऊद का 170 वर्ग मीटर का एग्रीकल्चरल प्लॉट सबसे ज्यादा 2.01 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ।

भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की चार प्रॉपर्टी शुक्रवार (5 जनवरी) को नीलाम हुईं। 15 हजार के बेस प्राइज वाली एक प्रॉपर्टी को सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपए में खरीदा गया।

बंगाल में ED की टीम पर 200 लोगों का हमला: TMC नेता के घर रेड डालने पहुंचे थे; अफसरों के सिर फोड़े, CRPF को खदेड़ा

दाऊद के सभी प्लॉट महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मुंबके गांव में थे, जहां उसने अपना बचपन बिताया था। इनकी नीलामी स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम (SAFEMA), NDPS अधिनियम-1985 और बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम-1998 के तहत हुई।

दो प्लॉट के लिए कोई खरीददार नहीं मिला
5 जनवरी को दाऊद के 4 प्लॉट नीलाम होने थे। जिसमें से दो को कोई खरीदार नहीं मिला। उसका 1730 वर्ग मीटर का एक एग्रीकल्चरल प्लॉट 3 लाख 28 हजार रुपए में नीलाम हुआ। इसका रिजर्व प्राइज 1 लाख 56 हजार 270 रुपए था। वहीं, 170.98 वर्ग मीटर का प्लॉट 2 करोड़ 1 लाख रुपए में बिका। इसका रिजर्व प्राइज 15 हजार 440 रुपए था।

ज्योतिष अंक गणित की वजह से खरीदा 2 करोड़ का प्लॉट
2 करोड़ 1 लाख रुपए में नीलाम हुए प्लॉट के खरीददार अजय श्रीवास्तव से जब यह पूछा गया कि उन्होंने इतनी मंहगी प्रॉपर्टी क्यों ली। जवाब में उन्होंने कहा कि वह ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखते हैं। प्लॉट का सर्वे नंबर और उनकी राशि का अंक, ज्योतिष में एक अंक जोड़ती है, जो उनके पक्ष में हमेशा काम करता है। अजय उस जमीन पर एक सनातन स्कूल बनाना चाहते हैं।

तीन मोड में हुई नीलामी, 19 लाख रुपए था रिजर्व प्राइस
नीलामी में 10,420.5 वर्ग मीटर (रिजर्व प्राइस 9.4 लाख रुपए) और 8,953 वर्ग मीटर (8 लाख रुपए) के दो फार्म हाउस प्लॉट भी थे। नीलामी 3 मोड- ई-नीलामी, सार्वजनिक नीलामी और सीलबंद टेंडर में एक साथ आयोजित की गई थी। सरकार ने सभी संपत्तियों के लिए बेस प्राइज 19 लाख रुपए रखा था, ये सभी प्रॉपर्टी कृषि भूमि में आती हैं।

2017 में दाऊद की प्रॉपर्टी से लगभग 11 करोड़ रुपए मिले थे
पिछले 10 साल में, महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में दाऊद या उसके रिश्तेदारों से जुड़ी कम से कम 11 संपत्तियों की नीलामी की है। नीलाम की गई संपत्तियों में होटल रौनक अफरोज, शबनम गेस्ट हाउस और नागपाड़ा में दामरवाला बिल्डिंग के 6 कमरे शामिल हैं।

क्या गर्भगृह में स्थापित होगी भगवान राम की यह प्रतिमा: मूर्तिकार योगीराज अरुण की बनाई जिस मूर्ति को लेकर लोग कर रहे दावा, जानिए उसका सच

इससे 2017 में लगभग 11 करोड़ रुपए मिले थे। नवंबर 2020 में, दाऊद के बचपन के घर के साथ-साथ मुंबके गांव में पांच और संपत्तियों की नीलामी की गई थी, लेकिन लोटे गांव में एक और प्लॉट किसी कारण से बिना बिके रह गया था।

दाऊद की इन प्रॉपर्टीज की नीलामी हो चुकी है

दिल्ली जायका, जिसे पहले होटल रौनक अफरोज के नाम से जाना जाता था, दाऊद की यह पहली प्रॉपर्टीज में से एक थी। इसकी नीलामी 4.5 करोड़ रुपए में 2017 में हो चुकी है।

दिल्ली जायका, जिसे पहले होटल रौनक अफरोज के नाम से जाना जाता था, दाऊद की यह पहली प्रॉपर्टीज में से एक थी। इसकी नीलामी 4.5 करोड़ रुपए में 2017 में हो चुकी है।

दाऊद की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड यह प्रॉपर्टी 4 करोड़ रुपए में 2017 में नीलाम हुई थी।

दाऊद की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड यह प्रॉपर्टी 4 करोड़ रुपए में 2017 में नीलाम हुई थी।

दामरवाला बिल्डिंग, दाऊद की यह अपार्टमेंट और 8 दुकानों वाली प्रॉपर्टी 2017 में साढ़े 3 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थी।

दामरवाला बिल्डिंग, दाऊद की यह अपार्टमेंट और 8 दुकानों वाली प्रॉपर्टी 2017 में साढ़े 3 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थी।

पूर्व भारतीय नौसैनिकों के पास अपील के लिए 60 दिन: कतर ने मौत की सजा को कैद में बदला था, सरकार परिवारों के संपर्क में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *