फाग पर्व पर हुड़दंग का विरोध करने पर किया था ईंट-डंडों से हमला
नरवाना: जानलेवा हमला करने के मामले में नरवाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल उर्फ कालू निवासी मोरपत्ती, नरवाना के रूप में हुई है। थाना शहर नरवाना के प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बड़सी पत्ती में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल राजीव निवासी बड़सी पत्ती ने अपनी शिकायत में बताया कि फाग पर्व के दौरान कुछ युवक मोहल्ले में हुड़दंग करते हुए ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने राकेश, प्रवीण और उस पर ईंटों व डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया गया। राजीव के बयान के आधार पर थाना शहर नरवाना में धारा 136,190,191(3), 351(2),117(2), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 अप्रैल 2026 को आरोपी साहिल उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।
#Narwana, #CrimeNews, #PoliceAction, #AttemptToMurder, #HaryanaNew,












