कुरुक्षेत्र में GT रोड जाम होने पर रूट डायवर्ट: चंडीगढ़-पंजाब जा रही गाड़ियां वाया इंद्री-लाडवा निकालीं, 50 KM एक्स्ट्रा सफर

 

 

हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहबाद में धान की खरीद को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर किसानों ने डेरा डाल दिया है। हाईवे जाम होने से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों को 50 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।

सोनाली फोगाट मर्डर: सर्व खाप महापंचायत आज; सोनाली के किसान आंदोलन पर विवादित बयान पर परिवार देगा स्प्ष्टीकरण

जाम लगने की सूचना के बाद करनाल पुलिस ने रूट डायवर्ट किए। बलडी बाईपास से दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ आने वाले वाहन इंद्री से लाडवा, लाडवा से यमुनानगर, युमनानगर से अंबाला निकाले जा रहे। वहीं हर थाना क्षेत्र की टीम अपने एरिया में हर मोड पर तैनात है, जो वाहन चालकों को रास्ता बता रही है।

इसके साथ चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को कुरुक्षेत्र में एंट्री होने से पहले उमरी चौक से वाया पिहोवा, पिहोवा से अंबाला निकाला जा रहा है। वहीं जो पंजाब जाना चाहते हैं उनको पिहोवा से गुहला चीका और गुहला चीका से पंजाब में एंट्री दी जा रही है।

दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को बलडी बाइपास से इंद्री की तरफ रवाना करते पुलिसकर्मी

दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को बलडी बाइपास से इंद्री की तरफ रवाना करते पुलिसकर्मी

इसी उमरी चौक से ही वाया इंद्री वाहनों को भी निकाला जा रहा है। पिहोवा की तरफ से चंडीगढ़ जाने वालों को लगभग 50 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।

दो दिन बारिश से जगह-जगह जलभराव: पानीपत में जमकर बरसे बदरा; शहर के पॉश एरिया भी जलमग्न, पानी में उतरी ट्रैफिक पुलिस

वहीं जो चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ वाहन जा रहे हैं उनको शाहाबाद से पहले शाहा चौक से शाहा ओर कुछ वाहनों को वाया बराड़ा भेजा जा रहा है। इसमें भी वाहन चालकों को लगभग 50 किलोमीटर ज्यादा सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं कुछ वाहन चालक अपने आप ही जाम के चलते आस-पास के गांव में से होकर निकल रहे हैं।

चंडीगढ़ जाने वो ट्रकों को वाया इंद्री निकालते पुलिस के जवान।

चंडीगढ़ जाने वो ट्रकों को वाया इंद्री निकालते पुलिस के जवान।

करनाल के एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया शाम करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि किसानों ने शाम को हाईवे जाम कर दिया है। सूचना के बाद करनाल पुलिस द्वारा तुरंत रूटों को डायवर्ट कर दिया। सबसे पहले पुलिस ने बलडी बाईपास पर नाका लगा कर वाहनों को इंद्री वाया यमुनानगर फोरलेन स्टेट हाईवे से डायवर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा जो अन्य वाहन करनाल और कुरुक्षेत्र के बीच फंसे हुए थे उन्हें नीलोखेड़ी और उम्री से इंद्री तरफ डायवर्ट किया गया।

फतेहाबाद में युवक को 5 साल की कैद: गली में खेल रही बच्ची को उठा ले गया था; स्कूल में की छेड़छाड़

चंडीगढ़ से आने वाले लोगों को हुई परेशानी

रोडवेज GM कुलदीप सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा हाईवे जाम करने के बाद चंडीगढ़ से करनाल आने वाली बसों को दूसरे रूटों से करनाल में लाया गया। करीब 30 किलोमीटर का सफर अतिरिक्त तय करना पडा। हालांकि इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बलडी फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड।

बलडी फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड।

कुरूक्षेत्र प्रशासन कर रहा किसानों से बात

SP गंगा राम पूनिया ने बताया कि किसान हाईवे कब तक खोलेंगे इसकी अभी जानकारी नहीं है। करनाल पुलिस द्वारा रूट को डायवर्ट कर दिया गया। सुरक्षा के मध्ये नजर अतिरिक्त पुलिस बल भी स्टेट हाईवे पर तैनात कर दिया गया है। किसान से कुरूक्षेत्र प्रशासन बातचीत कर रहा है।

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में धान की खरीद को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर डटे किसान।

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में धान की खरीद को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर डटे किसान।

 

खबरें और भी हैं…

.ज्योतिषों ने महिला से हड़पे 8 लाख: समस्याओं के समाधान के लिए किया था संपर्क; काले जादू का आरोप, हिसार में 2 पर FIR

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *