उड़ान ट्रस्ट ने महिलाओं को किया सावित्री बाई फुले अवॉर्ड से सम्मानित

सामाजिक मुद्दों से जुड़ी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा
तुलसी के पौधे देकर किया गया अतिथियों को सम्मानित

एस• के• मित्तल   

सफीदों,       नगर की सामाजिक संस्था उड़ान ट्रस्ट गु्रप द्वारा रविवार को वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सावित्रि बाई फुले अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार, पालिका उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता व समाजसेवी अरूण खर्ब ने शिरकत की।

वहीं समारोह में भक्ति योग आश्रम से आईं साध्वी मोक्षिता का सानिध्य प्राप्त हुआ। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतीमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन करके किया गया। इसके साथ-साथ विधिवत तुलसी पूजन भी किया गया। मंच का संचालन समाजसेविका मनीषा कुण्डू ने किया। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील सोनी व महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह व तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़ी लड़कियों ने सामाजिक मुद्दों से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में संसद को संबोधित करने वाली सरला देवी कालेज की छात्रा शांभवी, गांव रामनगर की दिव्यांग होनहार छात्रा रवीना, गांव जयपुर की दिव्यांग छात्रा अंशिका, पंचर की दुकान चलाकर परिवार को चलाने वाली महिला परी, भाजपा महिला मोर्चा की कविता शर्मा, इंटरनेशनल बॉक्सर सोनिया, किन्नर समाज की अध्यक्ष गंगा महंत, योगा टीचर दर्शना गौतम, समाजसेविका सरोज गोयल, मंजू गर्ग अलका सैनी को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और उनमें उत्साहवर्धन करने का संस्था के द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए आयोजन संस्था और उसके पदाधिकारी बधाई के पात्र है।
उन्होंने कहा कि आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिकाएं निभा रही हैं। उन्होंने लोगों से बेटियों को बचाने और उन्हे पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुशील सोनी, ज्योति थनई, विकास सैनी, दीपक सिंगला, टेकचंद गांधी, गंगा महंत, शिल्पी जैन, मनीषा कुंडू, अनुपम धनवारियां, शिखा गर्ग, सीमा जैन, ममता जैन, दीपिका, रितिका जैन, नरेश गुप्ता, सुनील बाबू, हरविंद्र मक्कड़, शैलेंद्र अरोड़ा, रवि मलिक, शैलेश अरोड़ा, नवीन कुमार, ओमप्रकाश गांधी, रजत जैन, अनिल शर्मा, शशिभूषण जैन,सतीश पंवार, मनोज जैन, विपुल जैन, अखिल गुप्ता, सुनील बाबू, एसके मित्तल व राकेश गोयल सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *