हरियाणा में आज गृह मंत्री अमित शाह की रैली: गोहाना में BJP के लिए 2024 चुनाव का करेंगे शंखनाद, वर्करों से भी करेंगे बैठक

66
Quiz banner
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना की सब्जी मंडी में जन उत्थान रैली करेंगे। रैली के साथ ही गृहमंत्री भाजपा के लिए 2024 के चुनाव का शंखनाद करेंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रम में एक दिन पहले ही कुछ बदलाव हुआ है।

‘सिर्फ इसलिए कि एमएस धोनी ने पदभार संभालते ही आकर विश्व कप जीत लिया, इसका मतलब यह नहीं है कि यह सबके साथ होगा’: रविचंद्रन अश्विन

अमित शाह दोपहर करीब 1 बजे सीधे गोहाना में रैली स्थल पर पहुंचेंगे और रैली के बाद वहीं पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अब वह गन्नौर के गुप्तिधाम में आयोजित कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। उनके स्थान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

CM ने शनिवार को डाल लिया सोनीपत में डेरा
मुख्यमंत्री शनिवार को ही सोनीपत पहुंच गए थे। उन्होंने रैली को लेकर के राई विश्राम गृह में डेरा डाल लिया है। मुख्यमंत्री ने देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की। वह कई कार्यकर्ताओं के घर भी गए। केंद्रीय मंत्री की रैली सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में नए संकल्प के साथ उतरने की सीख देंगे। गोहाना रैली को पिछले दिनों पानीपत में हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा इसे नकार रही है।

शाह ने 170 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम किया है शुरू
गोहाना रैली के जरिए भाजपा हरियाणा में 2024 के चुनावों का शंखनाद कर रही है। भाजपा संगठनात्मक तौर पर तो पहले से ही चुनावों की तैयारी शुरू कर चुकी है। अब गोहाना रैली के साथ ही जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां गिनाने का दौर शुरू करने जा रही है।

इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर के 170 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे लोगों के सामने सरकार की उपलब्धियां व विपक्ष की खामियां तो गिनवाएंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भरेंगे।ट

नारनौल में बूंदाबांदी शुरू: गेहूं और सरसों की फसल को होगा फायदा; दो दिन बारिश की संभावना

सांसद रमेश कौशिक संयोजक
इसी कड़ी में हरियाणा में प्रवास कार्यक्रम का आगाज आज गोहाना रैली से होने जा रहा है। रैली का संयोजक सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक को बनाया गया है, जबकि समन्वयक के तौर पर राई विधायक मोहन लाल बड़ौली को जिम्मेदारी दी गई है।

राजनीति के क्षेत्र में नया अध्याय शुरू करेगी जनसंवाद रैली
रैली के संयोजक सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि गोहाना में होने वाली जनसंवाद रैली राजनीति के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने जिला में विकास कार्यों को पूरा करवाने में न तो पहले कोई कोर-कसर छोड़ी गई है और नहीं आगे छोड़ी जाएगी।

सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के राई में रैली कर जिला को केएमपी-केजीपी तथा नेशनल हाईवे-44 को आठ लेन का करने की सौगात दी थी।

 

खबरें और भी हैं…

.
व्हाट्सएप नए मैक ऐप पर काम कर रहा है जो ऐप्पल मैक कैटेलिस्ट का उपयोग करता है: इसका क्या मतलब है

.

Advertisement