रोहतक से 2 युवतियां गायब: दिनदहाड़े घरों से हुई लापता, बालिग होने के बाद हो रही गुम, तलाश में जुटी पुलिस

61
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के रोहतक से 2 युवतियां लापता हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैली है। दोनों युवतियों की उम्र करीब 19 वर्ष थी और दिनदहाड़े घर से गायब हुई हैं। बालिग होने के बाद लापता होने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआइआर दर्ज करके तलाश आरंभ कर दी है।

रेवाड़ी में घर में घुसकर जानलेवा हमला: लाठी-डंडों से हाथ-पैर तोड़े; 10 हजार छीन ले गए हमलावर

पहला मामला : घर से बिना बताए युवती लापता
जिला सोनीपत के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में किराए के मकान में रहता है। रविवार दोपहर तक उसकी बेटी घर पर थी। लेकिन दोपहर करीब 2 बजे वह बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष है और वह घर से लापता हो गई।

मामला दर्ज करके तलाश जारी
उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। आसपास व रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की। लेकिन युवती की जानकारी नहीं मिली। आखिरकारी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके तलाश आरंभ कर दी है।

रेवाड़ी में घर में घुसकर जानलेवा हमला: लाठी-डंडों से हाथ-पैर तोड़े; 10 हजार छीन ले गए हमलावर

दूसरा मामला : घर से लापता युवती
रोहतक की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एक करीब 19 वर्षीय बेटी है। जो शनिवार दोपहर तक घर पर थी। दोपहर करीब 12 बजे वह बिना बताए घर से गायब हो गई। घर वालों ने उसे तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा।

मामला दर्ज
रिश्तेदादरियों में भी युवती का पता किया तो वहां भी कुछ जानकारी नहीं मिली। परिवार भी अपने स्तर पर खोजने में जुटा हुआ है। इधर, मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

श्रीमद्भागवत जीवन और मृत्यु का सत्य बताती है: विजयपाल सिंह
.

Advertisement