चंडीगढ़ पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार: द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा-जजपा विधायकों से की मुलाकात, संघर्ष की कहानी साझा की

106
Quiz banner
Advertisement

 

 

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने पक्ष में वोट की अपील करने के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंची। इस मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उनका स्वागत किया। इसके बाद हरियाणा निवास में विधायकों के साथ मीटिंग की।

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन: सिटी में रोज करीब 70 क्विंटल पॉलीथिन बैग हो रहा यूज, जिस पर रोक लगाना निगम के लिए बड़ी चुनौती

बैठक में राष्ट्रपति चुनाव पर मंथन हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल भी पहुंचे। बैठक में वोट डालने को लेकर अभ्यास किया गया। भाजपा और जजपा सहित निर्दलीय विधायक भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने अपने संघर्ष की कहानी उनके साथ साझा की। वे आदिवासी समाज से संबंधित हैं।

जींद में CIA ने पकड़े 3 युवक: शामलो नहर पर राहगिरों से लूटपाट की फिराक में थे; ब्रेजा गाड़ी, 4 पिस्तौल बरामद

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि द्रौपदी मुर्म ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। दलाल ने कहा कि एनडीए के वोटों से ज्यादा उन्हें वोट मिलेंगे। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि दोनों पार्टियों का समर्थन उम्मीदवार को दिया गया। भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि द्रोपदी मुर्म के भाषण से उनके जीवन की संघर्ष यात्रा का पता चलता है। हरियाणा के विधायक की वोट वेल्यू 112 है और एमपी की 700 वोट वेल्यू है। अलग अलग राज्य में अलग अलग वेल्यू होती है। बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव है।

 

खबरें और भी हैं…

.चंडीगढ़ पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार: द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा-जजपा विधायकों से की मुलाकात, संघर्ष की कहानी साझा की

.

Advertisement