UP, MP समेत 5 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट: 15 राज्यों में कोहरा छाया रहेगा; यूपी में स्कूलों की टाइमिंग बदली, राजस्थान में छुट्टियां बढ़ीं

 

देश के पूर्वी और मध्य राज्यों में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। उधर, कुछ राज्यों में हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

ED का दावा- बंगाल में 1000 लोगों ने घेरा: मारने के इरादे से अटैक किया; 3 के सिर फोड़े; TMC नेता के घर रेड डालने गए थे

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ हिस्सों में अगले 4-5 से दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 15 राज्यों आज भी कोहरा छाया रहेगा। इन राज्यों में कल भी कोहरा था।

बढ़ती सर्दी को देखते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

वहीं, राजस्थान के जयपुर में सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं क्लास तक की ठंड की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। सीकर में भी 15 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।

MP-यूपी में आज फिर बारिश के आसार: 15 राज्यों में कोहरा, राजस्थान सहित 6 राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट

5 दिसंबर को दिल्ली में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है।

MP, UP, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, बीकानेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
  • अरब सागर के ऊपर लो प्रेशर बनने से केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 2-3 दिन बारिश होने की संभावना है। MP और झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक – कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
  • हेल्थ – जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

 

खबरें और भी हैं…

.
रेल हादसों को रोकने के लिए कवच सिस्टम का ट्रायल: मथुरा-पलवल के बीच 140 किमी/घंटे की रफ्तार पर हुई टेस्टिंग

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *