आम आदमी पार्टी की हरियाणा युवा इकाई को दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में 7 जुलाई को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक फिरोजशाह रोड से शास्त्री भवन तक विरोध प्रदर्शन किया जाना था।
Apple लॉकडाउन मोड समझाया गया: iPhone पर स्पाइवेयर सुरक्षा के बारे में आपके सभी सवालों के जवाब दिए गए
इस प्रदर्शन में करीब 400 आप कार्यकर्ताओं ने शामिल होना थ, लेकिन अनुमति नहीं मिली। वहीं परमिशन न देने पर आप हरियाणा के नेता अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। आप नेता ने कहा कि मोदी सरकार को किसके प्रदर्शन से डर लगता है? आम आदमी पार्टी हरियाणा से।

दिल्ली पुलिस का अनुमति न देने का पत्र
प्रदर्शन की अनुमति न देने के पीछे दिल्ली पुलिस का तर्क है कि इस एरिया में धारा 144 लगी हुई है। सुरक्षा, कानून और ट्रैफिक कारणों को देखते हुए इस एरिया में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसलिए आप दिल्ली पुलिस को सहयोग करें। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए हैं।
.