तकनीकी जांच व गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता
जींद : चोरी के मामले में आरोपी को चोरीशुदा सामान सहित गिरफ्तार करने में सीएसआरयू चौकी पुलिस ने सफलता हासिल की है। थाना सदर जींद के प्रभारी पीएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी सीएसआरयू में शिकायतकर्ता पवन निवासी रधाना ने शिकायत दी थी कि उसके मकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 15 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना सदर जींद में धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच महिला उप निरीक्षक रीना को सौंपी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी संजय निवासी निडानी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा 2600 रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और एक चांदी की पाजेब बरामद की है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।












