सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों में घटित हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थाना सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पानीपत जिले के गांव सिंक निवासी रजत ने कहा कि 16 अप्रैल की दोपहर को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव सिंक की ओर जा रहा था। जब वह खरखड़ा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक कार चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रजत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को संभाला और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।












