मुंबई में सी-ब्रिज अटल सेतु पर कार एक्सिडेंट: गाड़ी डिवाइडर से टकराकर 4 बार पलटी; दूसरी कार के डैश कैम में हादसा रिकॉर्ड हुआ

 

12 जनवरी को देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन हुआ था। 21.8 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन वाले ब्रिज को मुंबई ट्रांस हार्बर सी-लिंक (MTHL) भी कहा जाता है।

मुंबई में नवनिर्मित भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु में रविवार (21 जनवरी) की दोपहर करीब 3 बजे हादसा हुआ। लाल रंग की मारुती कार अनियंत्रित होकर पलट गई और ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर गई। पूरी घटना दूसरी कार के डैश कैमरे में रिकॉर्ड हुई।

कोलकाता में आज ममता बनर्जी निकालेंगी सद्भावना रैली: सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे, ममता बोलीं- इसका किसी प्रोग्राम से कोई लेना-देना नहीं है

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। 12 जनवरी को अटल सेतु उद्घाटन के बाद जनता के लिए खोला गया था।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, कार में दो महिलाएं और तीन बच्चे सवार थे। यह लोग नवी मुंबई के चिरले से मुंबई की ओर जा रहे थे। घटना का 45 सेकेंड का वीडियो सामने आया है जो अन्य कार के डैश कैम में रिकॉर्ड हुआ।

इसमें नजर आता है कि लाल रंग का कार अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती है और पलट जाती है। चार बार पलटने के बाद कार सीधी खड़ी हो जाती है। क्षतिग्रस्त होने के कारण कार का सामान ब्रिज पर फैल जाता है। घटना के कारण कुछ देर के लिए ब्रिज पर यातायात प्रभावित हुआ था।

इसके पहले ब्रिज पर लोगों द्वारा कचरा फेंकने, यातायात बाधित करने और लापरवाही करने के फोटो वीडियो सामने आए थे। ​​​​​​

4 व्हीलर की मैक्सिमम स्पीड 100 KMPH की गई है फिक्स

सी लिंक पर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर पर रोक है। फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सेल व्हीकल की मैक्सिमम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा फिक्स की गई है। ब्रिज की चढ़ने और उतरने के दौरान वाहनों की स्पीड को 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं रखने के आदेश हैं।

मुंबई और नवी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी
इस सी लिंक ब्रिज को बनाने के पीछे मुंबई और नवी मुंबई के बीच की ट्रैवलिंग को कम करने के लिए बनाया गया है। अभी तक मुंबई से नवी मुंबई जाने के लिए वाशी मार्ग होते हुए सानपाड़ा हाईवे से गुजरना पड़ता था। इससे यात्रा में कम से कम 2 घंटे लगते थे, लेकिन अटल सेतु की वजह से यह यात्रा अब 20 मिनट में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा मुंबई से पुणे, गोवा और साउथ इंडिया जाने के लिए भी कम समय लगेगा।

अटल सेतु सेवरी मडफ्लैट्स, पीर पाउ ​​जेट्टी और ठाणे क्रीक चैनलों के ऊपर से गुजरा है। यह मुंबई में सेवरी को नवी मुंबई में चिरले से जोड़ता है। सेवरी छोर पर, MTHL सेवरी-वर्ली एलिवेटेड कॉरिडोर और ईस्टर्न फ्रीवे से जुड़ने के लिए तीन-स्तरीय इंटरचेंज की सुविधा मौजूद है।

नवी मुंबई छोर पर, पुल का शिवाजी नगर और चिरले में इंटरचेंज मौजूद है। पुल पर एक तरफ का टोल 250 रुपए प्रति कार है। वहीं दोनों तरफ का टोल 375 रुपए प्रति कार है। मासिक पास टोल राशि का 50 गुना है।

नवी मुंबई की ओर MTHL की कनेक्टिविटी 3 जगहों पर
पहला- नवी मुंबई की तरफ शिवाजी नगर इंटरचेंज

दूसरा- कोस्टल रोड के साथ शिवाजी नगर इंटरचेंज

तीसरा- नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT)।

जसाई के पास SH-54 पर रैंप
यह पनवेल को उरण स्टेट हाईवे (SH-54) से कनेक्ट करेगी। जसाई के पास नेशनल हाईवे 4बी पर इंटरचेंज- यह इंटरचेंज पनवेल, उरण और JNPT को कनेक्ट करेगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
22 जनवरी को AIIMS सहित 4 अस्पताल में अवकाश: दोपहर 2.30 बजे तक नहीं मिलेगी OPD सेवा; इमरजेंसी सर्विस मिलती रहेगी, रजिस्ट्रेशन होंगे

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *