गोवा के होटल मैनेजर ने बीवी को समुद्र में डुबाया: बीच घुमाने ले गया था पति; बोला- पत्नी को मेरे अफेयर का शक था

 

29 साल का गौरव कटियार गोवा के कोर्टयार्ड बाय मैरियट का मैनेजर है। उसकी पत्नी दीक्षा हाल में उसकी साथ रहने आई थी।

गोवा के एक 5 स्टार होटल के मैनेजर ने अपनी बीवी को समुद्र में डुबा दिया। पहले तो उसने पत्नी की मौत को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन बाद में हत्या की बात कबूल ली। गोवा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रनार (20 जनवरी) की है।

22 जनवरी को AIIMS सहित 4 अस्पताल में अवकाश: दोपहर 2.30 बजे तक नहीं मिलेगी OPD सेवा; इमरजेंसी सर्विस मिलती रहेगी, रजिस्ट्रेशन होंगे

कपल की पहचान 29 साल के गौरव कटियार और 27 साल की दीक्षा गंगवार के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं। गौरव पहले चेन्नई में काम करता था। एक महीने पहले उसने गोवा के कोलवा स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट में काम शुरू किया था।

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लखनऊ में रहती थी। उसके साथ रहने के लिए वह भी गोवा आ गई थी। हालांकि, गोवा में दीक्षा को अपने पति पर अफेयर का शक हो गया था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

गौरव ने 19 जनवरी को एक टू व्हीलर बुक की थी। दोपहर करीब 3:35 बजे वह अपने पत्नी को लेकर काबो डे रामा बीच पर गया। वहां दोनों ने कुछ समय चट्टानों पर गुजारा। इसके बाद पानी में चले गए। इसी दौरान गौरव ने अपनी पत्नी को समुद्र में डुबा दिया।

ये गोवा का काबो डे रामा बीच है, जहां कपल घूमने गया था।

ये गोवा का काबो डे रामा बीच है, जहां कपल घूमने गया था।

पर्यटकों के वीडियो से हुआ खुलासा
गोवा के क्यूनकोलिम के डिप्टी एसपी संतोष देसाई ने बताया कि बीच पर फोटो-वीडियो ले रहे कुछ पर्यटकों ने कपल को पानी में उतरते देखा था। हालांकि, उन्हें शक तब हुआ जब उन्होंने गौरव को अकेले वापस जाते हुए देखा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। लौटते वक्त गौरव के साथ उसकी पत्नी नहीं थी।

रामलला की चांदी की मूर्ति का पूजन हुआ: पूजन के बाद शोभायात्रा पर निकले रामलला, जय श्री राम के नारों से गूंजी अयोध्या

इसके कुछ देर बाद पर्यटकों को दीक्षा का शव पानी में तैरता मिला। क्यूनकोलिम पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पहले तो गौरव ने इसके हादसा बताने की कोशिश की। हालांकि, वीडियो के बारे में बताने पर उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली।

महिला के शरीर पर गला घोंटने और चोटों के निशान
पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर गला घोंटने और अन्य चोटों के निशान थे, जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले कपल के बीच हाथापाई हुई थी। पुलिस आरोपी के कॉल डिटेल की जांच भी कर रही है। आरोपी को शनिवार को लोकल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि दीक्षा के परिवार के गोवा पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

एक महीने में दूसरा हाई-प्रोफाइल मर्डर
गोवा में इस महीने हाई-प्रोफाइल मर्डर का ये दूसरा मामला है। इससे पहले 7 जनवरी को बेंगलुरु की महिला CEO सूचना सेठ पर गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा था। सूचना 6 जनवरी को अपने बेटे के साथ गोवा आई थी। सूचना को 8 जनवरी को गोवा से बेंगलुरु जाने के दौरान कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया था। उसके बैग से बच्चे का शव भी बरामद हुआ था।

ये खबरें भी पढ़ें…

पुलिस बोली- महिला CEO ने बच्चे का मर्डर प्लान किया: होटल में कफ सिरप की हैवी डोज दी, पोस्टमॉर्टम में दम घुटने से मौत की बात

गोवा पुलिस ने सूचना को मंगलवार (9 जनवरी) को गिरफ्तार किया। उसे पणजी के मापुसा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

गोवा पुलिस ने सूचना को मंगलवार (9 जनवरी) को गिरफ्तार किया। उसे पणजी के मापुसा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी की CEO सूचना सेठ ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या प्लान की थी। इसी प्लानिंग के तहत 39 साल की सूचना अपने बेटे को लेकर गोवा आई और होटल रूम में उसका मर्डर किया। गोवा पुलिस ने मर्डर के दो दिन बाद बुधवार को इस बात की आशंका जाहिर की है।

गोवा पुलिस के मुताबिक, जिस होटल के कमरे में महिला रुकी हुई थी, वहां से कफ सिरप की दो खाली बॉटल्स बरामद हुई हैं। पुलिस को शक है कि मर्डर से पहले सूचना ने अपने बेटे को कफ सिरप की हैवी डोज दी होगी। पूरी खबर पढ़ें…

महिला CEO ने 4 साल के बेटे की हत्या की: गोवा से शव लेकर बेंगलुरु जाते समय गिरफ्तार, होटल में खून मिलने से खुलासा

रामलला की चांदी की मूर्ति का पूजन हुआ: पूजन के बाद शोभायात्रा पर निकले रामलला, जय श्री राम के नारों से गूंजी अयोध्या

बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी की CEO ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई। गोवा पुलिस की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके बैग से बेटे की बॉडी बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सूचना ने पहले होटल में अपने बेटे का गला घोंटकर उसे मार डाला, इसके बाद धारदार हथियार से अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें…

 

खबरें और भी हैं…

.
इंफाल में वॉलेंटियर की हत्या के खिलाफ 48 घंटे बंद: बाजार-दुकानें नहीं खुलीं; प्रदर्शनकारियों ने सड़कें ब्लॉक कीं, कहा- हत्यारे तुरंत गिरफ्तार हों

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *