तवज्जों नहीं मिली तो सभी 42 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव: ममता बनर्जी बोलीं- I.N.D.I.A की अहम पार्टियों में TMC; पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग पर बवाल

 

ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का कहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है। शुक्रवार (19 जनवरी) को TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले के पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में मुलाकात की।

तवज्जों नहीं मिली तो सभी 42 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव: ममता बनर्जी बोलीं- I.N.D.I.A की अहम पार्टियों में TMC; पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग पर बवाल

ममता ने स्पष्ट कहा कि यदि TMC को प्राथमिकता नहीं दी गई तो प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर TMC स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर TMC नेता ने कहा कि सीएम ममता ने दो टूक कहा है कि I.N.D.I.C के सबसे महत्वपूर्ण भागीदारों में TMC भी है।

पश्चिम बंगाल में RSP, CPI, CPI (M) को हमसे (TMC) से ज्यादा तवज्जो दी गई तो हम अपना रास्ता खुद बनाएंगे और प्रदेश की सभी 42 सीटों पर लड़ेंगे।

एक और TMC नेता ने कहा है कि ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले की तीनों लोकसभा सीटों जीतने की तैयारी करने का कहा है।

कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है मुर्शिदाबाद जिला
मुर्शिदाबाद जिला अल्पसंख्यक आबादी वाला क्षेत्र है। इसे कांग्रेस के गढ़ के रूप में देखा जाता है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बहरामपुर सीट जीत दर्ज की थी। वे पांच बार के सांसद हैं।

हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति ने किया मुआना गांव का दौरा दौरे से पूर्व समिति ने की सफीदों के लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक

कांग्रेस और TMC के बीच सीट शेयरिंग को लेकर विवाद है। TMC ने कांग्रेस को दो सीटों देने की बात कही है, जिन पर पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ज्यादा सीटों की मांग कर रही है और TMC की पेशकश को गलत बता रही है। अधीर रंजन चौधरी कह चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी TMC से सीटों की भीख नहीं मांगेगी।

सीट शेयरिंग को लेकर नहीं बन रही राय
I.N.D.I.A में शामिल 28 पार्टियों में TMC, CPI, CPI (M) और कांग्रेस शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में BJP के खिलाफ TMC, CPI, CPI (M) और कांग्रेस एकजुट हैं, लेकिन इनके बीच सीट शेयरिंग को लेकर ममता बनता नजर नहीं आ रहा है।

TMC सुप्रीमो ममता ने नवंबर 2023 में TMC, कांग्रेस और वाम दलों के बीच गठबंधन में विश्वास व्यक्त किया था, लेकिन उनके प्रस्ताव को कट्टर प्रतिद्वंद्वी CPI (M) तुरंत खारिज कर दिया था। कुछ कांग्रेस नेताओं ने भी ममता के प्रस्ताव की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद ममता ने दोनों पार्टियों पर BJP के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि बंगाल में TMC ही लोकसभा चुनाव में BJP से सीधी टक्कर लेगी।

I.N.D.I.A. ब्लॉक की ऑनलाइन बैठक में 9 पार्टियों के नेता जुड़े। ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए।

I.N.D.I.A. ब्लॉक की ऑनलाइन बैठक में 9 पार्टियों के नेता जुड़े। ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए।

वहीं, पिछले हफ्ते हुई I.N.D.I.A की वर्चुअल मीटिंग में ममता शामिल नहीं हुई थीं। ममता ने कहा था कि कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में अपनी हद नहीं भूलनी चाहिए।

TMC ने साल 2001 के विधानसभा चुनाव, 2009 के लोकसभा चुनाव और 2011 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, जिससे 34 साल की CPI (M) के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा था।

हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति ने किया मुआना गांव का दौरा दौरे से पूर्व समिति ने की सफीदों के लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक

I.N.D.I.A में शामिल पार्टियों के बीच अन्य राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर हाल

पंजाब: कांग्रेस का 8 सीटों पर दावा, लेकिन AAP राजी नहीं
पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर में भटिंडा में एक रैली के दौरान लोगों से AAP को सभी 13 सीटें जिताने की अपील की थी। जाहिर है कि AAP का दावा पंजाब की सभी 13 सीटों पर है। अभी 13 में से 8 सीटों पर कांग्रेस के सांसद हैं। कांग्रेस इन 8 सीटों पर दावा कर रही है। पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी कांग्रेस को इतनी सीटें देने के लिए तैयार नहीं है।

दिल्ली: सीट शेयरिंग पर सहमति बनी, AAP 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती हैं
दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। कांग्रेस ने दिल्ली में 5 सीटों की डिमांड की थी, लेकिन AAP के 4 और कांग्रेस के 3 सीटों पर लड़ने के संभावित फॉर्मूले पर दोनों पार्टियां राजी हैं।

यूपी: कांग्रेस 20-25 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, सपा 10 सीटें दे रही
यूपी में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर शुक्रवार 12 जनवरी को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की बैठक होनी थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, यूपी को लेकर पार्टी का रोड मैप क्लीयर नहीं था, इस वजह से मीटिंग टालनी पड़ी।

कांग्रेस यूपी में 20-25 सीटों पर लड़ना चाहती है, जबकि सपा 10 से ज्यादा सीट नहीं देना चाहती। सपा खुद कम से कम 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और अपनी सहयोगी RLD को 5 सीट दिलाना चाहती है। ऐसी स्थिति में यूपी में कांग्रेस के लिए 15 सीटें ही बचेंगी।

बिहार: JDU ने कांग्रेस को 4 सीटें देने का प्रस्ताव रखा, कांग्रेस 8-10 सीटें मांग रही
बिहार में सीटों के बंटवारे पर हुई बैठक में JDU ने RJD-JDU को 17-17, कांग्रेस को 4 और लेफ्ट पार्टियों को 2 सीट दिए जाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, कांग्रेस बिहार में 8-10 सीटें मांग रही है।

सूत्रों के मुताबिक, JDU-RJD को 16-16, कांग्रेस को 6 और लेफ्ट दलों को 2 सीट दिए जाने के संभावित फॉर्मूले पर सहमति बन सकती है। हालांकि, कांग्रेस नीतीश के I.N.D.I.A गठबंधन से अलग होने की आशंकाओं को भी नकार नहीं रही। इस स्थिति में कांग्रेस, RJD और लेफ्ट दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

महाराष्ट्र: कांग्रेस 20 सीटों पर अड़ी, शिवसेना को भी इतनी ही सीटें मिल सकती हैं
महाराष्ट्र को लेकर भी कांग्रेस की NCP (शरद गुट) और शिवसेना (UBT) के साथ बैठक हो चुकी है। शिवसेना 23 और NCP 10 सीटों की मांग कर रही हैं, जबकि कांग्रेस 20 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस 20, शिवसेना 20, NCP 6, वंचित बहुजन अघाड़ी एक और स्वाभिमानी पक्ष एक सीट के संभावित फॉर्मूले पर चुनाव लड़ सकते हैं।

बाकी राज्यों में सीट शेयरिंग की स्थिति

  • गुजरात: गुजरात मे आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिल सकती है।
  • हरियाणा: AAP हरियाणा में भी चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन कांग्रेस उसे एक भी सीट देने के पक्ष में नहीं है।
  • जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के साथ चुनाव लड़ेगी। जम्मू की 2 सीट और लद्दाख की एक सीट पर कांग्रेस दावा कर रही है, ऐसी स्थिति में नेशनल कॉन्फ्रेंस दो और PDP एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी।
  • केरल: 20 सीटों में से कांग्रेस 16 और गठबंधन के बाकी दल 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।
  • तमिलनाडु: DMK 30 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, लेकिन 1-2 सीटों पर पेंच फंस रहा है।
  • झारखंड में कांग्रेस JMM के साथ चुनाव लड़ेगी, जबकि ओडिशा में लेफ्ट दलों को 1-2 सीट मिल सकती है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में कांग्रेस किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी।
  • हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति ने किया मुआना गांव का दौरा दौरे से पूर्व समिति ने की सफीदों के लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक

यह खबर भी पढ़ें…

I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग, बंगाल-पंजाब-यूपी ने फंसाया:ममता-अखिलेश कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं, पंजाब में AAP अड़ी

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग समेत गठबंधन के अध्यक्ष और संयोजक पद पर भी असमंजस की स्थिति है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार 13 जनवरी को हुई वर्चुअल मीटिंग में चेयरपर्सन के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बनी, लेकिन संयोजक के नाम पर फैसला नहीं हो सका। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग I.N.D.I.A के लिए चुनौती:ममता बोलीं- बंगाल में भाजपा से सीधी टक्कर, महाराष्ट्र में उद्धव गुट 23 सीटों पर अड़ा

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस और I.N.D.I.A के 28 दलों के बीच सीट शेयरिंग बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। लोकसभा में कांग्रेस के बाद प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी की भाजपा से सीधी टक्कर है। पूरी खबर पढ़ें

 

खबरें और भी हैं…

.
हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति ने किया मुआना गांव का दौरा दौरे से पूर्व समिति ने की सफीदों के लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *