मणिपुर के थौबल में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या: 11 घायल, इंफाल सहित पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लगा

प्रशासन ने बताया कि हमलावर जबरन वसूली के लिए आए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें खदेड़ा, लेकिन भागते समय उन्होंने फायरिंग कर दी।

मणिपुर में नए साल के पहले ही दिन एक बार फिर हिंसा हुई। यहां थौबल के लेंगोल पहाड़ी इलाके में सोमवार शाम को 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 11 लोग घायल हुए हैं।

कर्नाटक डिप्टी CM की कंपनी को CBI का नोटिस: डीके शिवकुमार बोले- मुझे राजनीति के जरिए खत्म करने की साजिश रची जा रही

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मारे गए लोगों की संख्या 4 बताई गई है। स्थानीय लोगों ने हमलावरों की तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर लिलोंग चिंगजाओ इलाके में जबरन वसूली के लिए आए थे, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने हमलावरों को खदेड़ा, लेकिन बदमाशों ने भागते समय फायरिंग कर दी।

आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मारे गए लोग पंगाल (मुस्लिम) बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

प्रशासन का दावा है कि हिंसा पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

CM बीरेन ने शांति बनाए रखने की अपील की
CM एन बीरेन सिंह ने एक वीडियो संदेश में हिंसा की निंदा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों की आपात बैठक भी बुलाई है।

मणिपुर 2023 में काफी सुर्खियों में रहा। यहां पिछले साल 3 मई से हिंसा हो रही है। यहां जातीय संघर्ष में 180 से अधिक लोगों की मौतें हुईं। करीब 60 हजार लोग बेघर हो गए।

देश के 4 राज्यों में ड्राइवर्स की हड़ताल: MP में ट्रक खड़े, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में नहीं चली प्राइवेट गाड़ियां; नए हिट एंड रन कानून का विरोध

रविवार को हुई थी क्रॉस फायरिंग
मणिपुर के मोरेह में रविवार को उस समय तनाव फैल गया था जब विद्रोहियों और सुरक्षा बलों की क्रॉस फायरिंग में कुछ नागरिक घायल हो गए थे। घायलों का इलाज सुरक्षा बल के जवानों ने किया। रविवार को ही मैतेई और कुकी क्षेत्रों से कौट्रुक और कदंगबल क्षेत्रों में भी क्रॉस फायरिंग की खबरें सामने आई थीं।

रविवार को क्रॉस फायरिंग में घायल हुए लोगों को सुरक्षा बल के जवानों ने ही फर्स्ट एड दिया।

रविवार को क्रॉस फायरिंग में घायल हुए लोगों को सुरक्षा बल के जवानों ने ही फर्स्ट एड दिया।

शनिवार रात विद्रोहियों ने कमांडो कॉम्प्लेक्स पर हमला किया
शनिवार (30 दिसंबर) रात करीब 11.30 बजे कुकी विद्रोहियों ने कमांडो कॉम्प्लेक्स पर हमला किया था जिसमें चार जवान घायल हो गए। विद्रोहियों ने RPG (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) का इस्तेमाल भी किया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की। इसमें मोरेह पुलिस कॉम्प्लेक्स के फर्नीचर, दरवाजे और कुछ सामान को नुकसान पहुंचा।

रविवार दोपहर हुई क्रॉस फायरिंग में घायल जवान, इनका इलाज चल रहा है।

रविवार दोपहर हुई क्रॉस फायरिंग में घायल जवान, इनका इलाज चल रहा है।

शनिवार को ही दोपहर 3.30 बजे टेंग्नौपाल में विद्रोहियों ने पुलिस वाहन पर IED से हमला किया था। इसमें 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल उनका इलाज 5 असम राइफल्स कैंप में चल रहा है। उपद्रवियों ने पुलिस को उस समय निशाना बनाया, जब वे मोरेह से की लोकेशन पॉइंट (KLP) की ओर बढ़ रहे थे। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।

साल के पहले दिन मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 19 राज्यों में कोहरा: दिल्ली में 21 ट्रेनें लेट; पंजाब में पारा 6º, स्कूलों का टाइम बदला

4 दिसंबर को इसी जगह दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी।
दो बम विस्फोट हुए, फिर 400 राउंड गोलियां चलीं
पुलिस ने कहा कि मोरेह के वार्ड नंबर 9 के चिकिम वेंग में अज्ञात बंदूकधारियों ने मोरेह की कमांडो टीम पर गोलियां चलाईं और बम फेंके। यह घटना तब हुई जब मणिपुर पुलिस कमांडो इलाके में नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे। ​​पुलिस ने कहा कि शुरुआत में दो बम विस्फोट हुए, इसके बाद 350 से 400 राउंड गोलियां चलीं।

24 अक्टूबर को मणिपुर के वांगू लाइफाम इलाके में काकचिंग पुलिस के सर्च आपरेशन में घरों और पहाड़ी से बड़ी संख्या में हाईटेक हथियार और चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

24 अक्टूबर को मणिपुर के वांगू लाइफाम इलाके में काकचिंग पुलिस के सर्च आपरेशन में घरों और पहाड़ी से बड़ी संख्या में हाईटेक हथियार और चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

18 कुकी उग्रवादी समूह, दो सबसे ज्यादा सक्रिय
मणिपुर में 18 कुकी उग्रवादी समूह हैं। इनमें से सबसे ज्यादा सक्रिय कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी (केआरए) और कुकी नेशनल आर्मी (केएनए) संगठन हैं। कुकी उग्रवादी समूहों ने 2008 में सरकार के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

आठ मैतेई संगठनों पर यूएपीए प्रतिबंध बढ़ाया
सशस्त्र संघर्ष के जरिए मणिपुर को भारत से अलग करने की वकालत करने वाले 8 मैतेई चरमपंथी संगठनों के खिलाफ गृह मंत्रालय ने 13 नवंबर 2023 को यूएपीए प्रतिबंध बढ़ा दिया था। सभी 8 संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से संबंधित हैं।

टेंग्नौपाल​​​​​​ जिले के लीथू गांव में हुई थी। मारे गए लोगों में से अधिकतर की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सेना के अफसर ने बताई मणिपुर हिंसा की वजह: कहा- म्यांमार में अशांति का यहां तक असर

मणिपुर में 3 मई से हिंसा हो रही है। इंफाल में 26 सितंबर सुरक्षाबलों और स्टूडेंट्स के बीच झड़प हुई थी। तस्वीर उसी दिन की है।

मणिपुर में 3 मई से हिंसा हो रही है। इंफाल में 26 सितंबर सुरक्षाबलों और स्टूडेंट्स के बीच झड़प हुई थी। तस्वीर उसी दिन की है।

पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलीता ने 16 दिसंबर को कहा कि मणिपुर में हिंसा की सबसे बड़ी वजह कुकी-मैतेई के पास बड़ी संख्या में हथियारों की मौजूदगी और पड़ोसी म्यांमार में अस्थिरता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और असम राइफल्स ने राज्य पुलिस और CAPF के साथ मिलकर मणिपुर हिंसा को काफी हद तक कंट्रोल कर लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

 

खबरें और भी हैं…

.
3 महीने में 4.13 लाख करोड़ कर्ज लेंगे सभी राज्य: नई सरकार वाले राज्य उधार लेने में आगे; MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ टॉप-10 में शामिल

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *