नीलगिरी जिले में तेंदुए का हमला: घटना में छह लोग घायल, कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ घर में घुसा था, देखें वीडियो

 

दिवाली के दिन तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में तेंदुए ने हमला कर दिया। पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए जंगल से निकला एक तेंदुआ एक घर में घुस गया। पता चलते ही निवासियों ने कुन्नूर वन विभाग और अग्नि बचाव दल को सूचना दी। हालांकि इससे पहले ही तेंदुआ दो लोगों पर हमला कर चुका था। बचाव करने गए वन विभाग के लोगों पर भी तेंदुए ने हमला किया। घटना को रिकॉर्ड कर रहा एक पत्रकार भी इसमें घायल हो गया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ अभी भी घर के अंदर है, टीम का तेंदुए को पकड़ने का ऑपरेशन जारी है। हाल ही में नीलगिरी जिले के कुन्नूर क्षेत्र की शहर सीमा के भीतर कई तेंदुए देखे गए हैं।

Cricket World Cup: How India can buck law of averages, Hayden and Hussey share the secret

.

पुणे ISIS मॉड्यूल केस, सातों आरोपी हाईली एजुकेटेड थे: NIA की चार्जशीट में खुलासा- ऊंची कंपनियों में थे, IED बनाने कोडवर्ड में बात करते थे
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *