बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी: विजयपाल सिंह गांव बुढ़ाखेड़ा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित

134
Advertisement
एस• के• मित्तल   
सफीदों,         भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपमंडल के गांव बुढ़ाखेड़ा के बूथ नंबर 88 पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर मुआना मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा भी मौजूद थे।
अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों की सेवा करते हुए उनसे मेलजोल बढ़ाने और इसके माध्यम से पार्टी को मजबूती देने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत होगी और लोगों से संवाद बेहतर कायम होगा। पार्टी द्वारा शुरू किया गया मेरा बूथ सबसे मजबूत जैसा कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी या संगठन की असल जड़ उसका बूथ होता है।
बूथ पार्टी की बहुत छोटी ईकाई होती है लेकिन इस ईकाई के माध्यम से पार्टी की जड़े मजबूत होती चली जाती है। हर कार्यकर्त्ता को चाहिए कि वह पहले अपने बूथ को मजबूत करें। अगर मजबूत होगा तो ऊपर तक की सारी ईकाईयां अपने आप ही मजबूत होती चली जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस अभियान के माध्यम से दिए गए बूथ जीतने के मंत्र से पार्टी देश व प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगी। उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा बूथ लेवल पर पन्ना कमेटी का भी गठत किया गया है।
Advertisement