फतेहाबाद में बुक शॉप पर CM फ्लाइंग रेड: डुप्लीकेट किताबें बिकने की सूचना पर पहुंचे; NCERT दिल्ली की टीम भी रही मौजूद

55
Quiz banner
Advertisement

फतेहाबाद में नकली किताबों की बिक्री की सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने रेड की।

हरियाणा के फतेहाबाद में NCERT दिल्ली की टीम और सीएम फ्लाइंग की टीम ने शहर के कुछ किताबों की दुकानों पर रेड की। इस दौरान NCERT की बिक रही किताबों की गहनता से चेकिंग की गई और रेट आदि को लेकर भी दुकानदारों से पूछताछ की गई। हालांकि इस रेड के दौरान कोई खामी या डुप्लीकेट किताबें लिखने की बात सामने नहीं आई। टीम द्वारा रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

ब्लाक सीवरेज खोलने में पब्लिक हेल्थ विभाग फेल: गंदगी से भरे सीवर हर दिन ओवरफ्लो, शिकायत के बाद भी अधिकारी और फील्ड स्टाफ समस्या कर रहे नजर अंदाज

जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम और NCERT दिल्ली से प्रोडक्शन अधिकारी ओमप्रकाश, सहायक राजेंद्र कुमार की टीम ने फतेहाबाद की एमसी कॉलोनी में एक पुस्तकों के गोदाम पर रेड की। गोदाम मालिक मौके पर मौजूद थे, उनसे NCERT की किताबों के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई और किताबों की भी गहनता से जांच की गई।

इसके बाद टीम फतेहाबाद के ही फ़वारा चौक स्थित एक अन्य बुक डिपो का भी निरीक्षण किया। यहां भी किताबों संबंधित पूरी जांच पड़ताल की गई। जानकारी मिली है कि दोनों जगह किताबें NCERT की मानकों के अनुसार सही पाई गई।

 

खबरें और भी हैं…

.
Follow us on Google News:-

https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMJunvQswqMLUAw?ceid=IN:en&oc=3

.

Advertisement