Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के आर्य सदन में भाजपा कार्ययकर्त्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्यवक्ता सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शिरकत की। कार्ययकर्त्ताओं ने बचन सिंह आर्य को फूलमालाओं से जोरदार अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार में समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। चाहे वे श्रमिक हो, व्यापारी हो या फिर कर्मचारी, हर वर्ग की जायज मांगों पर सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पूरा किया है। सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के सिद्धांत को अपनाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आठ साल के शासन में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए है। सरकार के इन कल्याणकारी फैसलों से जनता का हर वर्ग कहीं ना कहीं लाभान्वित हुआ है। प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची व पर्ची के मैरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्राप्त हो रही हैं। प्रदेश सरकार ने अपने 8 साल के कार्यकाल में 98 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
बच्चों की बेहतरीन शिक्षा के लिए सरकार ने 9वीं से 12वीं क्लास के बच्चों को पांच लाख लेपटाप प्रदान किए। शिक्षा विभाग के अलावा अन्य सरकारी महकमों में भी ऑनलाईन तबादला नीति लागू की गई है। इस कार्य से तबादलों में पूरी तरह से पारदर्शिता आई है। भू-स्वामित्व योजना के तहत गांवों में लाल डोरा खत्म किया गया है। इस योजना से लाल डोरे के दायरे में रहने वाले लोग अब प्रापर्टी के मालिक बन गए हैं और अब वे ऐसी प्रापर्टी की खरीद फरोख्त भी कर सकते हैं और उन्हे कर्ज लेने में भी आसानी होगी। सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) महत्वाकांक्षी योजना लागू की है। इस योजना से लोगों को आसानी सरकारी तौर पर दी जाने वाली सुविधाएं प्राप्त होंगी।
Advertisement