जहरीले कीड़े के काटने से मजूदर की मौत

135
Advertisement
एस• के • मित्तल
सफीदों,          उपमंडल के गांव निमनाबाद में खेत में धान की रोपाई कर रहे एक मजदूर की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। मृत्तक मजदूर की पहचान रामचंद्र राय (45) निवासी खरीक जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर रामचंद्र राय गांव निमनाबाद में एक किसान के यहां धान रोप रहा था कि उसे जहरील कीड़े ने काट लिया।
घायल मजदूर को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया। पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
Advertisement