40 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: कुरुक्षेत्र में कनाडा भेजने के नाम पर की ठगी; 11 लाख रुपए बरामद

60
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्पेशल डिटेक्टिव सैल ने विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपए की धोखाधडी में शामिल 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के खोखरा कलां के​​​​ कुलविन्द्र और पंजाब के अलिपुर के सुरजीत के तौर पर हुई है।

पंचकूला में रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत: परशुराम चौक पर साइकिल से जा रही थी; ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया

स्पेशल डिटेक्टिव सैल के प्रभारी एसआई रेशम सिंह ने बताया कि जोगा सिंह ने शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसकी सुरजीत सिंह से करीब डेढ़ साल से जानकारी थी। सुरजीत सिंह ने उसको कहा कि वह विदेश भेजने का काम करता है। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ कनाडा जाने का इच्छुक है। उसने कहा कि वह उसको विदेश भेज देगा, जिसके लिए 40 लाख रुपए में बातचीत तय हो गई।

उसके बाद उसने सुरजीत सिंह को 5 लाख रुपए नकदी और पासपोर्ट दे दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही वीजा लगवा देंगे। उसके बाद भी 5 लाख रपुए उसको दिए गए। 7 अप्रैल को सुरजीत सिंह ने उसके वीजा की कापी भेजी। उसके बाद उसने ईस्माइलाबाद अनाज मंडी में सुरजीत सिंह क़ो 15 लाख रुपए दिए। उन्होंने उसको ट्रैवलिंग लेटर दिया।

एलोन मस्क के नेतृत्व वाले ओवरहाल के बीच ट्विटर इंडिया ने अपने 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया: रिपोर्ट

उसको पता चला कि उसको दिया गया वीजा फर्जी है। इस तरह से उसने अलग-अलग किस्तों में उनको करीब 40 लाख रुपए दे दिये। जिसके बाद से न तो उन्होंने उसको विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किये। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए और 2 पासपोर्ट बरामद कर लिये।

 

खबरें और भी हैं…

.
एलोन मस्क के नेतृत्व वाले ओवरहाल के बीच ट्विटर इंडिया ने अपने 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया: रिपोर्ट

.

Advertisement