2024 में रिटायर होंगे 68 राज्यसभा सदस्य: 9 केंद्रीय मंत्रियों का कार्यकाल पूरा होगा, सबसे ज्यादा यूपी से 10 सीटें खाली होंगी

 

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। सबसे पहले दिल्ली में जनवरी में तीन सीट खाली होंगी।

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। सबसे पहले दिल्ली में तीन सीट खाली होंगी। यहां AAP नेता संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता 27 जनवरी को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण पत्र की पहली झलक: निमंत्रण पत्र के बॉक्स में हैं 5 चीजें, इनमें पूजित अक्षत और बाल राम की तस्वीर भी शामिल

दिल्ली की खाली सीटों के लिए चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। सिक्किम में एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए भी नॉमिनेशन जल्द शुरु हो जाएगा। यहां SDF सदस्य हिशे लाचुंगपा का 23 फरवरी को कार्यकाल पूरा होगा।

वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 57 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 सीटें खाली होंगी
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 सीटें खाली होंगी। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार में 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 5-5, कर्नाटक और गुजरात में 4-4, ओडिशा, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश प्रत्येक में 3-3 सीटें खाली होंगी।

झारखंड और राजस्थान में 2-2 और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ चारों जगह एक-एक सीट खाली होगी। दिल्ली में 3 और सिक्किम में एक सीट खाली होगी। उधर चार मनोनीत सदस्य जुलाई में रिटायर हो रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए दोबारा नामांकन के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपने गृह राज्य से बाहर सीट तलाशनी होगी क्योंकि वहां कांग्रेस सत्ता में है। इसके अलावा कांग्रेस कर्नाटक और तेलंगाना से भी अपने उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। क्योंकि कांग्रेस शासित कर्नाटक में चार और तेलंगाना में तीन राज्यसभा सीटें खाली होंगी।

जानिए 68 राज्यसभा सदस्य कब-कब होंगे रिटायर…

जनवरी
दिल्ली – संजय सिंह (AAP), नारायण दास गुप्ता (AAP) और सुशील कुमार गुप्ता (AAP)

फरवरी
सिक्किम – हिशे लाचुंगपा (SDF)

अप्रैल

राजस्थान – मनमोहन सिंह (INC), भूपेन्द्र यादव (BJP) ओडिशा – अश्विनी वैष्णव (BJP), प्रशांत नंदा, अमर पटनायक (BJD) उत्तराखंड – अनिल बलूनी (BJP) गुजरात – मनसुख मंडाविया (BJP), परषोत्तम रूपाला (BJP), नारणभाई राठवा (INC), अमी याग्निक (INC) महाराष्ट्र – वी मुरलीधरन (BJP), नारायण राणे (BJP), प्रकाश जावड़ेकर (BJP), कुमार केतकर(INC), वंदना चव्हाण (NCP), अनिल देसाई (शिवसेना- UBT) मध्य प्रदेश – धर्मेंद्र प्रधान (BJP), एल मुरुगन (BJP), अजय प्रताप सिंह (BJP), कैलाश सोनी (BJP), राजमणि पटेल (INC)

कर्नाटक – राजीव चन्द्रशेखर (BJP), एल हनुमंथैया (INC), जी सी चन्द्रशेखर (INC), सैयद नासिर हुसैन (INC) तेलंगाना – जोगिनीपल्ली संतोष कुमार (BRS), रविचंद्र वद्दीराजू (BRS), बी लिंगैया यादव (BRS) पश्चिम बंगाल – अबीर रंजन विश्वास (TMC), सुभाशीष चक्रवर्ती (TMC), मोहम्मद नदीमुल हक (TMC), शांतनु सेन (TMC), अभिषेक मनु सिंघवी (INC) बिहार – मनोज कुमार झा (RJD), अहमद अशफाक करीम (RJD), अनिल प्रसाद हेगड़े (JDU), बशिष्ठ नारायण सिंह (JDU), सुशील कुमार मोदी (BJP), अखिलेश प्रसाद सिंह (INC)

उत्तर प्रदेश – अनिल अग्रवाल (BJP), अशोक बाजपेयी (BJP), अनिल जैन (BJP), कांता कर्दम (BJP), सकलदीप राजभर (BJP), जीवीएल नरसिम्हा राव (BJP), विजय पाल सिंह तोमर (BJP), सुधांशु त्रिवेदी (BJP) और हरनाथ सिंह यादव (BJP), जया बच्चन (सपा)

आंध्र प्रदेश – कनकमेदाला रवींद्र कुमार (TDP), सी एम रमेश (BJP), प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी (YSRCP) छत्तीसगढ़ – सरोज पांडे (BJP) हरियाणा – डी पी वत्स (BJP)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़: सेना ने इलाके को घेरा; छिपे आतंकवादी लगातार कर रहे फायरिंग

मई
झारखंड – समीर ओरांव (BJP), धीरज प्रसाद साहू (INC)

जुलाई
केरल – एलामाराम करीम (CPI-M), बिनॉय विश्वम (CPI), जोस के मणि KC (M)

ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव
राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया अन्य चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है।

वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।

केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ED: AAP नेता आतिशी बोलीं- CM आवास पर रेड पड़ेगी; जांच एजेंसी 3 बार समन भेज चुकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *