हिसार में युवती से ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म: भाभी के कपड़े खरीदने के बहाने बुलाया; अंधेरे में सुनसान जगह पर वारदात

104
Advertisement

हरियाणा के हिसार में एक युवती ने मामा के लड़के पर किडनैप करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ममेरा भाई उसे झूठ बोलकर एकांत जगह पर लेकर गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। सदर थाना पुलिस ने युवक पर धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार है।

बैठक का आयोजन: रोल ऑब्जर्वर 16 को लेंगी राजनीतिक दलों और अधिकारियों की बैठक

मामा के घर था आना जाना

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह नरवाना की रहने वाली है। 3 साल से सरकारी जॉब की तैयारी कर रही है। उसके मामा हिसार के पास के गांव में हैं और वह अक्सर मामा के घर जाती थी। मामा का लड़का व उसकी पत्नी उससे फोन पर बातें किया करते थे।

भाभी के कपड़े खरीदने के बहाने बुलाया

मामा के लड़के का उसके पास फोन आया और कहा कि वाइफ के लिए गर्म कपड़े खरीदने हैं। खरीदारी के लिए तुम उसके साथ चलो। इसके बाद वह हिसार आता है और उसे अपने साथ लेकर शोरूम में चला जाता है। वहां से हम भाभी के लिए कपड़े खरीदते हैं। शाम होने पर मामा का लड़का उसे किसी बहाने से सुनसान रास्ते ले जाता है। बीच रास्ते बाइक रोककर उससे कहता है कि तुम्हारा किडनैप हो चुका है और शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी।

यमुनानगर में मंदबुद्धि युवती से रेप: गर्भवती हुई तो चला पता; चंडीगढ़ PGI में बच्चे को जन्म दिया

झाड़ियों में किया रेप

शिकायतकर्ता के अनुसार मामा के लड़के पर पहले से कई आपराधिक केस चल रहे हैं। वह मर्डर केस में जेल भी जा चुका है। इस कारण वह चुप रही। इसके बाद जबरदस्ती झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शहर के एक चौक पर उसे छोड़कर चला गया। युवती ने बताया कि फिर वह ऑटो लेकर अपने पीजी में गई। इसके बाद अपने घर जाकर वारदात की जानकारी अपने माता-पिता को दी। सदर थाना पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
करीब आधे मेटा जॉब कट टेक में थे

.

Advertisement