हिसार में इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे की धोखाधड़ी: व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, कर्मचारियों ने पिता से साइन करवा खुलवाया खाता; गाड़ी खरीदी

86
Quiz banner
Advertisement

पुलिस की हिरासत में धोखाधड़ी का आरोपी।

हरियाणा के हिसार में इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे हड़पने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद नगर का जोगिंदर और घिराए का अनिल है। दोनों ने विनोद कुमार की मौत के बाद दूसरे बैंक में खाता खुलवाकर इंश्योरेंस पॉलिसी के 6 लाख 11 हजार रुपए डकार लिए थे।

नवीन जयहिंद ने सीएम का किया नामकरण: बोले : सर्वे के बाद कहा ‘कंस मामा’, भगवान परशुराम जन्मोत्सव में दोगुनी ताकत दिखाने का दावा

दोनों ने इन पैसों से कार खरीद ली। हालांकि इस मामले में मुकेश भी आरोपी है, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। तीनों के खिलाफ 20 जनवरी 2023 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

सड़क हादसे में हुई थी विनोद की मौत
ASI सुनील कुमार ने बताया कि गांव राखी खास, हिसार निवासी राममेहर सिंह के लड़के विनोद कुमार ने HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 2 जीवन बीमा पॉलिसी करवाई हुई थी। जिसमें से एक 2010 और दूसरी 2021 में पॉलिसी करवाई थी। 23 फरवरी 2021 को विनोद की मौत हो गई थी।

आरोपियों ने मृतक के पिता के साइन कराए
29 अप्रैल 2021 को HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में कंपनी के कर्मचारी अनिल कुमार ने विनोद के पिता राममेहर से कुछ कागजों और फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाकर पॉलिसी से संबंधित कागजात, आधार कार्ड इत्यादि ले लिए और राममेहर को उन्हें जमा करवाने का आश्वासन दिया।

राममेहर को एक ही पॉलिसी के बारे में पता था कि मृतक विनोद कुमार ने HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 2 पॉलिसी ले रखी थी। अनिल ने भी मृतक विनोद के पिता राममेहर के इसके बारे में जानकारी नहीं दी।

बंधन बैंक में जमा करवाए पैसे
14 अप्रैल 2022 को लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी रोहित धींगड़ा का राममेहर के पास फोन आया कि विनोद कुमार की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की कुछ धनराशि बकाया है। आप उसे HDFC लाइफ के कार्यालय में आकर ले जाओ। HDFC लाइफ के कार्यालय में जाने पर इंश्योरेंस कर्मचारी ने राममेहर को 4 हजार 500 देते हुए बताया कि विनोद कुमार की दोनों इंश्योरेंस पॉलिसी का कुल 8 लाख 28 हजार 768 रुपए उनके बंधन बैंक के खाते में जमा किया जा चुका है।

जबकि राममेहर ने इंश्योरेंस कंपनी कर्मचारी को स्टेट बैंक का अकाउंट दिया था और उसमे एक पॉलिसी के 2 लाख 16 हजार 905 रुपए जमा करवाए थे। तब मृतक विनोद के पिता राममेहर को धोखाधडी होने के बारे में पता चला। राममेहर की शिकायत पर थाना HTM हिसार में केस दर्ज किया गया।

तीनों ने धोखाधड़ी कर हड़पे पैसे
कर्मचारी अनिल कुमार, मुकेश और जोगिंदर उर्फ सोनू ने मिलकर मृतक विनोद कुमार की एक HDFC लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के रुपए धोखाधड़ी से हड़पे थे। विनोद की सड़क हादसे में मौत होने के पश्चात अनिल कुमार उसके पिता राममेहर से पॉलिसी संबंधित कागजात, उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर आया था।

मृतक के पिता के नाम पर खुलवाया खाता
जोगिंदर उर्फ सोनू ने उन दस्तावेजों पर राममेहर बनकर बंधन बैंक में अकाउंट खुलवाया और विनोद कुमार की दूसरी इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे उसी अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। तीसरा आरोपी मुकेश कुमार इस धोखाधड़ी में इनके साथ था। जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

राजस्थान में खड़ी है गाड़ी
ये तीनों आरोपी HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी थे। आरोपी जोगिंदर उर्फ सोनू को अदालत में पेश कर जेल में भेजा गया है। वहीं अनिल कुमार को अभियोग में आगामी कार्रवाई के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने उन पैसों से एक गाड़ी ली है जो कि राजस्थान के चुरु में खड़ी है। पुलिस अब उसे बरामद करने के लिए राजस्थान जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
हरियाणा की गौशालाओं में नहीं होगा चारे का संकट: तूड़ी खरीदने के लिए सरकार ने जारी किए 36 करोड़; 40 करोड़ से 400 करोड़ हो चुका बजट

.

Advertisement