हिमाचल में मानसून फिर एक्टिव होगा: कल से कुछ भागों में बारिश का पूर्वानुमान; येलो अलर्ट, अधिकतर शहरों में चढ़ा पारा

29
App Install Banner
Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में अढ़ाई हफ्ते से मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। कल से इसके फिर एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 18 सितंबर तक प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे देखते हुए 14 से 16 सितंबर के बीच येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में मानसून फिर एक्टिव होगा: कल से कुछ भागों में बारिश का पूर्वानुमान; येलो अलर्ट, अधिकतर शहरों में चढ़ा पारा

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौमस साफ बना रहा। इससे तापमान में काफी उछाल दर्ज किया गया है। केलोंग का तापमान नॉर्मल से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शिमला का अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कल्पा का तापमान भी नॉर्मल से 5.2 डिग्री अधिक के सात 26 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह अन्य शहरों का तापमान भी नॉर्मल से चार डिग्री तक ज्यादा हो गया है। ऊना का तापमान सर्वाधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह प्रदेश के 13 शहरों का पारा 30 डिग्री पार हो गया है। ऐसे में मानसून के फिर सक्रिय होने से प्रदेशवासियों को बारिश से राहत मिल सकती है।

प्रदेश में 60 सड़कें बंद,250 बस रूट दो महीने से ठप्प

वहीं प्रदेश में बीते दिनों की भारी बारिश से 60 सड़कें अभी भी बंद पड़ी है। प्रदेश में 250 से ज्यादा बस रूट ऐसे हैं, जिन पर दो महीने से बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। इससे प्रदेशवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मानसून में अब तक 11010 घरों को आंशिक नुकसान

मानसून सीजन के दौरान 24 जून से 12 सितंबर तक 428 लोगों की मौत हो गई है। प्राकृतिक आपदा से राज्य में 2611 घर पूरी तरह ढह गए हैं, जबकि 11010 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5897 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई है।

मानसून सीजन के दौरान अब तक 8679.70 करोड़ रुपए से अधिक की निजी प सरकारी संपत्ति को नुकसान हो चुका है।

Follow us on Google News:-

.

.

Advertisement