Advertisement
हरियाणा में हिसार के हांसी में गैस सिलेंडर लीकेज से पुरानी सब्जी मंडी एरिया में एक मकान में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 व एक पड़ोसी झुलस गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सभी का हांसी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की वजह गैस एजेंसी की लापरवाही से सिलेंडर रिफल करना बताया।

हांसी में जला सामान
सिलेंडर से हुई गैस लीक
संदीप ने बताया कि वह और उसका परिवार मजदूरी करता है। आज दोपहर को एजेंसी से गैस सिलेंडर रीफ़िल होकर आया था। शाम को जब उसकी मां और भाभी खाना बनाने लगे तो सिलेंडर से गैस लीक होने लग गई। दोबारा सील लगाने की कोशिश की गई तो उसके बाद भी लीक होना नहीं रुका और ब्लॉस्ट हो गया। ब्लॉस्ट में बलबीर, ओमवति और भाभी गीता झुलस गई। घायलों को उपचार के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
खबरें और भी हैं…
Advertisement