सामाजिक संस्थाओं ने गरीब बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी: बच्चों के खिल उठे चेहरे,खूब मस्ती से किया डांस किया और डाली बोलियां

 

गरीब बच्चों के साथ लोहड़ी पर्व मानते संस्था के लोग।

आज देशभर में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और सभी एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई भी दे रहे है। हालांकि सभी इस त्यौहार को मनाते है लेकिन पंजाबी और सिख समुदाय में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिलता है। जगह-जगह पर लकड़ियों में अग्नि प्रज्वलित करके उसकी परिक्रमा की जा रही है और अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी व पॉपकॉर्न डाले जा रहे है और लोहड़ी का खूब आनंद ले रहे है। बड़े बड़े साउंड सिस्टमों में आज एक ही गीत सुनने को मिल रहा है, सुंदर मुंदरिये ओए। इस गीत के शुरू होते ही एक अलग ही उमंग लोगों में देखने को मिल जाती है।

Microsoft ने ChatGPT पर डबल डाउन किया क्योंकि OpenAI सक्रिय रूप से GPT-4 पर काम करता है

सामाजिक संस्था निफा हर वर्ष बेटी के नाम लोहड़ी का पर्व मनाती है और आज करनाल के सेक्टर 32 में अपनी केयर क्लास के बच्चों के बीच लोहड़ी का त्यौहार मनाया। जहां पर बच्चों को लोहड़ी का महत्व तो बताया ही गया, साथ ही उनको त्यौहार की इस खुशी में शामिल भी किया गया। संस्था के पदाधिकारियों का मानना है कि खुशियां हमेशा बांटनी चाहिए, जिससे खुशी की खुशी दोगुनी हो जाती है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे प्राय: त्योहारों की जानकारी से अनभिज्ञ रहते है, उन्हें नहीं पता होता कि किस त्यौहार का क्या महत्व है और वह त्यौहार क्यों मनाया जाता है? संस्था ने जब लकडिय़ां लगाकर आग जलाई तो बच्चे समझ गए कि आज कुछ नया होने वाला है और उसके बाद गीतों का दौर शुरू हुआ। जिसके बाद निफा टीम के साथ-साथ बच्चे भी नाचते दिखाई दिए।

बच्चों के साथ लोहड़ी पर्व मानती संस्था के सदस्य।

बच्चों के साथ लोहड़ी पर्व मानती संस्था के सदस्य।

संस्था द्वारा चलाई जाती है केयर क्लास

निफा के पदाधिकारी ने बताया कि सेक्टर 32 की झुग्गी झोपड़ी में निफा संस्था द्वारा केयर क्लास चलाई जाती है। इन्हीं बच्चों के बीच आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। निफा हर वर्ष बेटी के नाम लोहड़ी का पर्व मनाती है। लोहड़ी को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चें त्योहार की खुशियों से भी महरूम रह जाते है। इसलिए आज इन बच्चों को लोहड़ी की खुशियों में शामिल किया गया है। महिला ने बताया कि निफा केयर क्लास में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। एक अलग तरह की खुशी मनाई जा रही है। बच्चों को मूंगफली भी बांटी जा रही है और अन्य सामान भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज आधुनिकता के दौर में लोग इतने ज्यादा व्यस्त है कि उन्हें अपने त्योहार भी ठीक से मनाने का समय नहीं है। ऐसे में हम अपनी संस्कृति और त्योहारों से भी दूर हो जा रहे है। लोहड़ी का त्यौहार सभी व्यस्ताओं को भुलाकर आनंद लेने का पर्व है।

देखें: नए गाने में शकीरा ने जेरार्ड पिक को पटकनी दी

आग की परिक्रमा करते बच्चे।

आग की परिक्रमा करते बच्चे।

वहीं केयर क्लास के बच्चों ने बताया कि निफा संस्था आज उनके बीच लोहड़ी का त्यौहार मना रही है। संस्था उनके लिए मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न व अन्य खाने का सामान लेकर भी पहुंची है। लोहड़ी का त्यौहार होता क्या है उन्हें नहीं पता था, लेकिन जिस तरह से आज संस्था ने लोहड़ी का त्यौहार उनके बीच मनाया है, उससे उन्हें यह पता चल गया है कि लोहड़ी के त्यौहार में बहुत ही ज्यादा मजा आता है।

 

खबरें और भी हैं…

.हरियाणा शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म के 260 करोड़ फंसे, 17 लाख स्टूडेंट्स परेशान, पढ़ाई शुरू हुए 9 महीने बीते

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *