शिक्षकों व विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

52
Advertisement
एस• के• मित्तल 
सफीदों,      उपमंडल के गांव राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाजू खुर्द द्वारा भारत विकास परिषद सफीदों शाखा द्वारा गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों विद्यार्थियों व शिक्षकों का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका नसीम अख्तर राणा, अध्यापक सतीश कुमार, सतीश शास्त्री, मुकेश कुमार, धर्मबीर, सुरेंद्र कुमार व कश्मीर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने तिलक व चरण स्पर्श करके शिक्षकों का वन्दन किया। अपने संबोधन में शाखा प्रमुख डा. नरेश वर्मा ने कहा कि संगठन अपनी सभ्यता संस्कृति व परंपराओं को जिंदा रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा को स्थापित करना है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच निरजन खर्ब,ख् शाखा अध्यक्ष डा. नरेश वर्मा, अनिल खर्ब, अकबर खान राणा, विनय खर्ब, अशोक शर्मा, सुनीता भाटिया, श्याम लाल व राजेश खर्ब मौजूद थे।
Advertisement