पहचान के लिए 72 घंटे तक मेडिकल कॉलेज खानपुर में रखा गया शव, पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग
जींद : थाना सदर जींद क्षेत्र के गांव लोहचब स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर जींद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक का रंग सांवला है तथा उसने कमर में काले रंग का हाफ लोअर और गले में सफेद रंग की चेकदार कमीज पहन रखी है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जींद पुलिस ने शव को पहचान के लिए आगामी 72 घंटे तक मेडिकल कॉलेज खानपुर में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या किसी परिजन के लापता होने की सूचना हो तो तुरंत थाना सदर जींद के मोबाइल नंबर 88140-11512 व 88140-11566 पर संपर्क करें।












