रोहतक में भागी दुल्हन: 6 दिन पहले हुई थी शादी, आधी रात को घर से गायब, पुलिस ने किया मामला दर्ज

72
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के रोहतक के कलानौर में दुल्हन शादी के करीब 6 दिन बाद ही ससुराल से गायब हो गई। कलानौर निवासी व्यक्ति की सिरसा में शादी की थी। शादी की बाद महिला अपने ससुराल ही रह रही थी। लेकिन दुल्हन आधी रात को घर से ही गायब हो गई। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी और तलाश करने के लिए कहा।

‘बाबर आजम की तकनीक, टैलेंट, टेम्परामेंट लाजवाब है…मैंने उसका विश्लेषण किया है…’: इमरान खान भड़के

कलानौर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसकी शादी जिला सिरसा के रतिया निवासी करीब 25 वर्षीय एक युवती के साथ 16 अप्रैल को हुई थी। उन्होंने बताया कि हिंदू रिति रिवाज के अनुसार धूमधाम से शादी की गई थी। विवाह के बाद उनकी पत्नी भी अपने ससुराल में ही रह रही थी।

आधी रात को भागी विवाहिता
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी 22-23 अप्रैल की रात को घर से गायब हो गई। रात को वह ठीक से घर पर सोई थी। लेकिन आधी रात को करीब 12 बजकर 45 बजकर बिना बताए घर छोड़कर भाग गई। जब इसका पता लगा तो उसने अपनी पत्नी को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।

हरियाणा के सांसद कार्तिकेय शर्मा का एक्सीडेंट: गुरुग्राम लौटते वक्त केएमपी पर गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

मामला दर्ज करके तलाश शुरू
उन्होंने बताया कि करीब सात 6 दिन ससुराल में रहने के बाद उसकी पत्नी भाग गई। इसके बाद रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन कहीं पर कोई जानकारी नहीं मिली। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके विवाहिता की तलाश आरंभ कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.
जींद मेडिकल कॉलेज पर CM का बड़ा ऐलान: कैथल में बोले- नाम होगा संत शिरोमणी धन्ना भगत महाविद्यालय, इसी साल OPD शुरू होने के आसार

.

Advertisement