रोहतक में बैंक कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: वायरल वीडियो, महिला ने ऋण वसूली के बुलाया, फिर किया हमला, मामला दर्ज

62
App Install Banner
Advertisement

वीडियों में बैंक कर्मचारियों पर हमला करते हुए दिख रही आरोपी

हरियाणा के रोहतक के महम में बैंक कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें बैंक कर्मचारी भागकर अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं। पहले ऋणी महिला ने बैंक कर्मचारियों से बात करके उन्हें बुलाया और फिर हमला कर दिया।

HSSC ने जारी किया CET रिजल्ट: 72 हजार पन्नों में 3.59 लाख अभ्यर्थियों के नाम; स्क्रीनिंग टेस्ट का रास्ता साफ, 15 के बाद होंगे एग्जाम

महिला से ऋण वसूली के लिए पहुंचा बैंक कर्मी

महिला से ऋण वसूली के लिए पहुंचा बैंक कर्मी

पंजाब नेशनल बैंक महम के शाखा प्रबंधक विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ऋणी महिला से फोन पर संपर्क किया। बात करने के बाद उसने बुलाया तो वे बकाया ऋण वसूली के लिए अपने स्टाफ महेश कुमार (कृषि अधिकारी) एवं नवीन कुमार के साथ गाडी लेकर महम के भराण रोड पर पहुंच गए।

बैंक कर्मी पर हमला करते हुए दिख रही महिला

बैंक कर्मी पर हमला करते हुए दिख रही महिला

बैंक कर्मचारियों के साथ की मारपीट
जब बैंक कर्मी महिला के पास गए तो महिला ने अभद्र व्यवहार करना आरंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला ने गला पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लाठी लेकर मारने लगा। इसी दौरान वे बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से भागे। वहीं आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों का पीछा भी किया।

सफीदों में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार सैंकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी ईद की बधाई

बैंक कर्मचारियों का पीछा करते हुए दिख रहा व्यक्ति

बैंक कर्मचारियों का पीछा करते हुए दिख रहा व्यक्ति

बैंक कर्मियों ने बनाई वीडियो
बैंक कर्मचारियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। जिसमें आरोपी बैंक कर्मचारियों पर हमला करते हुए व अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बैंक कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलते महिला सहित दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement