रिश्वतखोर महिला ASI बर्खास्त: कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, विजिलेंस ने 4 लाख घूस लेती रंगे हाथों पकड़ी थी

153
Quiz banner
Advertisement

 

 

हरियाणा के करनाल में 4 लाख रिश्वत लेती पकड़ी महिला एएसआई सरिता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सरिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसी के साथ एसपी गंगा राम पूनिया ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला एएसआई को बर्खास्त कर दिया। विजिलेंस द्वारा डीएसपी और थाना प्रभारी को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

करनाल रोडवेज डिपो का इलेक्ट्रिशियन सस्पेंड: अनुसूचित जाति के कर्मियों को कहे थे जातिसूचक शब्द, कर्मचारी यूनियन का प्रधान है महेन्द्र

यह था मामला

विजिलेंस को दी शिकायत में नवजोत संधू ने बताया था कि एक महिला ने जुंडला के रहने वाले युवक व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज व रेप का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में सेक्टर 32-33 थाना से उनके पास फोन आया। जिसके बाद वह एसपी से मिले। एसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

नवजोत का आरोप है कि डीएसपी ने उनके साथ संतोषजनक बात नहीं की और महिला पुलिसकर्मी से मिलने की बात कही। उसने बताया कि जब वह महिला पुलिसकर्मी से मिले तो उसने 10 लाख रुपए की डिमांड की और कहा कि 10 लाख लेकर वह रेप की धारा हटाएंगी और केस में से कुछ के नाम भी हटा देगी। इस पर जब उन्होंने कहा कि झूठा केस है उसके लिए 10 लाख रुपए बहुत ज्यादा हैं तो महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि 8 लाख रुपए दे देना। इन 8 लाख रुपए में से 4 लाख डीएसपी को देने हैं औक 3 लाख एसएचओ को देने हैं। उसके पास तो केवल एक लाख ही रहेगा।

Google जल्द ही अन्य स्मार्टफोन में अधिक पिक्सेल-केंद्रित सुरक्षा सुविधाएँ ला सकता है: सभी विवरण

महिला एएसआई ने कहा कि 4 लाख पहले देने हैं और 4 लाख काम होने की बाद। शिकायत के बाद विजिलेंस ने तुरंत टीम गठित की और शिकायकर्ता को 4 लाख केमिकल लगा कर दे दिए। जिसके बाद सेक्टर 32 थाने में पहुंच कर एएसआई को 4 लाख दे दिए। तभी विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल फोन से भी खुल सकते हैं कई राज

विजिलेंस टीम द्वारा महिला एएसआई के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया गया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन से कई खुलासे हो सकते हैं। विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि ऑडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
लालच बनी आफत:: एक किलो सोने के सिक्के गिरवी रखने का झांसा देकर डॉक्टर से ठग लिए 40 लाख रुपए

.

Advertisement