करनाल रोडवेज डिपो का इलेक्ट्रिशियन सस्पेंड: अनुसूचित जाति के कर्मियों को कहे थे जातिसूचक शब्द, कर्मचारी यूनियन का प्रधान है महेन्द्र

 

 

हरियाणा के करनाल में रोडवेज डिपो के इलेक्ट्रिशियन को रोडवेज प्रबंधक ने अनुसूचित जाति के कर्मियों को जातिसूचक शब्द बोलने पर सस्पेंड कर दिया। करीब डेढ़ माह पहले हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो के कर्मचारी महेंद्र सिंह गौड ने फोन पर जातिसूचक शब्द कहे थे। कर्मचारी ने इसकी रिकॉर्डिंग कर ली थी, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। जिसके चलते एसई समाज के लोगों में काफी रोष था। उन्होंने मंगलवार को एसपी गंगा राम पूनिया को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की थी।

करनाल रोडवेज डिपो का इलेक्ट्रिशियन सस्पेंड: अनुसूचित जाति के कर्मियों को कहे थे जातिसूचक शब्द, कर्मचारी यूनियन का प्रधान है महेन्द्र

एस.ई समाज के लोगों ने सचिवालय में किया विरोध प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद एसई समाज के लोगों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने यहां पर नारेबाजी कर प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। मामला बढ़ता देख रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह ने मेहन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया।

सस्पेंड ऑर्डर।

सस्पेंड ऑर्डर।

कर्मचारी यूनियन का प्रधान भी है महेंद्र

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह गौड रोडवेज डिपो में इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात है। मौजूदा समय में वह रोडवेज कर्मचारी यूनियन का प्रधान भी है। प्रदर्शन कर रहे समाज के लोगों ने कहा कि इतने जिम्मेदार पद पर होने के बाद भी महेन्द्र सिंह अनुसूचित जाति के लोगों से कितनी घृणा करता है यह रिकॉर्डिंग से सामने आए गई है।

उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला

रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह ने कहा कि यह मामला करीब डेढ़ माह पहले का है। अब उसकी यह रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई। यह मामला उच्च अधिकारियों तक गया हुआ है। फिलहाल महेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
लालच बनी आफत:: एक किलो सोने के सिक्के गिरवी रखने का झांसा देकर डॉक्टर से ठग लिए 40 लाख रुपए

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *