राजकुमार गोयल बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष

112
Advertisement

 

रामधन जैन, सावर गर्ग व पवन बंसल बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

 

एस• के• मित्तल     

जींद, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता की सहमति से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन हरियाणा के अध्यक्ष सुरेश गर्ग पूरे हरियाणा में संगठन का विस्तार कर रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने जीन्द से भी कई नियुक्तियां की है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

ग्रामीणों की काली दिवाली मनाने की धमकी: फतेहाबाद में कई गांवों में अभी नहीं हुई बारिश के पानी की निकासी

इसके साथ साथ रामधन जैन, सावर गर्ग व पवन बंसल इत्यादि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग द्वारा पटका पहनाकर इन पदाधिकारियों को यह जिम्मेवारी दी गई। इन पदाधिकारियों की नियुक्तियों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने खुशी जताई है।

iPhone सिनेमाई मोड: फिल्म कैसे करें, संपादित करें और सब कुछ जो आपको आरंभ करने की आवश्यकता है

राजकुमार गोयल व अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। गोयल का कहना है कि वे पहले भी समाज की मजबूती को लेकर काम करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे।

Advertisement