यमुना नदी में डबने से 2 की मौत: सोनीपत में मिमारपुर घाट पर दशहरा स्नान को आए थे चचेरे भाई

115
Quiz banner
Advertisement

 

 

हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार को यमुना नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। युवकों के नहर में बहने की सूचना के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों की पहचान यूपी के जिला संभल के गांव मुटैना निवासी सुनील (19) और सुनील (20) के तौर पर हुई है। दोनों यहां फैक्टरी में काम करते थे और फिलहाल गन्नौर के हरी नगर में किराए पर रहते थे।

पूर्व प्रधान राकेश जैन के कार्यकाल की क्या थी खासियत… और कार्यालय उद्घाटन पर राकेश जैन ने क्या कहा… देखिए…

गड्‌ढे में फंसे थे दोनों

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को जेठ के दशहरा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग यमुना नहर में स्नान के लिए मुरथल क्षेत्र में मिमारपुर घाट पर पहुंचे थे। बताते हैं कि इस बीच यमुना में नहाने के लिए उतरे दो युवक पानी में डूब गए। आसपास के लाेगाें ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। हालांकि यमुना में इन दिनों पानी का बहाव बहुत कम है। दोनो युवकों के नहाते समय गड्‌ढे में फंसने से हादसा हुआ।

यमुना नदी में डबने से 2 की मौत: सोनीपत में मिमारपुर घाट पर दशहरा स्नान को आए थे चचेरे भाई

दोनों मृत मिले

युवकों के डूबने की सूचना के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

 

खबरें और भी हैं…

.
2.13 लाख नशीले कैप्सूल बरामद: पलवल में उटावड़ पुलिस ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ा; कार्टूनों में मिले 1480 पैकेट

.

Advertisement